होम/rajasthan/ajmer-scorpio-fire-congress-leader-ramsingh-family-burnt-alive

Ajmer News: अजमेर में चलती स्काॅर्पियो बनी आग का गोला, कांग्रेस नेता रामसिंह समेत परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Ajmer News: अजमेर में चलती स्काॅर्पियो बनी आग का गोला, कांग्रेस नेता रामसिंह समेत परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत
राजस्थान
28 May 2026, 12:07 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Ajmer Scorpio Fire: राजस्थान के अजमेर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर चलती कार में आग लगने से कांग्रेसी नेता समेत परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना अजमेर शहर से 60 किलोमीटर दूर बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार यानी आज सुबह करीब 5ः30 बजे की है। हादसे की सूचना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया। हालांकि तब तक 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बोराड़ा थाना क्षेत्र में एक स्काॅर्पियो में अचानक आग लग गई। इस घटना में पूर्व सरपंच और कांग्रेस से जिला परिषद् सदस्य रामसिंह चैधरी और उनके परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में रामसिंह की मां पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी और भांजी महिमा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 3 लोगों की मौत तो मौके पर ही हो गई जबकि एक ने हाॅस्पिटल जाते समय दम तोड़ दिया।

हाॅस्पिटल जा रहा था परिवार

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सुबह पूसी देवी के सीने में अचानक दर्द हो हुआ। इसके बाद रामसिंह उन्हें लेकर हाॅस्पिटल जा रहे थे। इस दौरान रामसिंह की पत्नी और भांजी भी साथ थी। लेकिन इससे पहले ही ये हादसा हो गया। कार में अचानक आग लगने से अंदर बैठे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों को फोन कर टैंकर की व्यवस्था की और आग पर काबू पाया। हालांकि फायर ब्रिगेड भी पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ेंः भैराणा में संतों की जीत लेकिन बेनीवाल को CM भजनलाल को अपशब्द कहना पड़ गया भारी, अब सियासत से बैन होंगे?

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: 28 मई से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, भीषण लू से मिलेगी राहत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.