तमिलनाडु में आज से TVK सरकार, एक्टर विजय प्रदेश के 9वें सीएम बने, मंच पर मौजूद रहे राहुल गांधी

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु को आज 9वां सीएम मिल गया है। एक्टर से पाॅलिटिशियन बने सी जोसेफ विजय ने आज तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय के अलावा 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। शपथ के दौरान विजय तय लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे, इस पर राज्यपाल ने उनको टोका कि शपथ के दौरान जो लिखा है वहीं पढ़ना होता है।
विजय के साथ शपथ लेने वालों में आधव अर्जुन, केजी अरुणराज, पी वेंकटरमण, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, के ए सेंगोट्टैयन, टीके प्रभु, सेल्वी और एस कीर्तना शामिल हैं। विजय ने सहयोगी दलों को फिलहाल मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया है। बता दें कि विजय की पार्टी टीवीके को कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के विधायकों का समर्थन है। कुल मिलाकर विजय की सरकार को 121 विधायकों का समर्थन है। जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है। 1967 के बाद पहला मौका है जब तमिलनाडु में गैर द्रविड़ दल का सीएम है। इससे पहले कांग्रेस के एम भक्तवत्सलम सीएम थे।
ये भी पढ़ेंः तमिलनाडु में बदलने वाली है सत्ता! आखिर किसके समर्थन से खुला विजय के CM बनने का रास्ता?
शपथ लेते ही एक्शन में आए सीएम
विजय के शपथ लेने के बाद अभिनेता कमल हासन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा टीवीके के अध्यक्ष और तमिनाडु के माननीय मुख्यमंत्री और मेरे भाई विजय के नेतृत्व में प्रदेश खूब चमके और नई ऊंचाइयों को छुए। मैं उनको बधाई देता हूं। सीएम बनते ही सीएम जोसेफ विजय ने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा पूरा कर दिया है। सीएम ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। इसके बाद सीएम ने महिलाओं के लिए विशेष बल बनाने वाली फाइल भी साइन की। सीएम ने शपथ के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे किसी शाही खानदान से नहीं है। लोगों ने ही उनका स्वागत किया और स्वीकार किया है। ऐसे में वे लोगों से झूठा वादा करके उन्हें धोखा नहीं देंगे।
ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी बने CM, कोई नहीं डिप्टी CM, PM मोदी भी समारोह में रहे मौजूद
इस लिंक को शेयर करें

