होम/news/us-secretary-marco-rubio-visits-amer-fort-jaipur-drone-ban-in-24-police-station-areas

आमेर महल को देखकर क्या बोले अमरीकी विदेश मंत्री? 24 थाना क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

आमेर महल को देखकर क्या बोले अमरीकी विदेश मंत्री? 24 थाना क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
राजस्थान
25 May 2026, 07:42 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Marco Rubio Visit Amer Fort Jaipur: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को पत्नी जेनेट रूबियो के साथ जयपुर पहुंचे। यहां उनको राजस्थान की संस्कृति ने काफी प्रभावित किया। जयपुर पहुंचने विदेश मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। विदेश मंत्री ने इस दौरान आमेर पैलेस की बनावट को देखकर उसे अविश्वसनीय बताया। वहीं उनकी यात्रा के चलते सुरक्षा के मद्देनजर कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। बता दें कि रूबियो विशेष विमान से दोपहर करीब डेढ़ बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

मार्को रूबियो का काफिला एयरपोर्ट से सीधे आमेर महल के लिए रवाना हुआ। ऐसे में जेएलएन मार्ग समेत 19 किलोमीटर के रास्ते पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इसके अलावा आमेर महल को भी दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। महल में पारंपरिक राजस्थानी तरीके से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ थे। रूबियो ने आमेर महल में शीश महल, दीवाने आम, सुख निवास, दीवाने खास और मावठा झील को करीब से निहारा। इस दौरान स्थानीय गाइड ने उनको हर एक जगह के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

आमेर महल के अधीक्षक ने बताया कि मार्को रूबियो करीब 20 मिनट तक महल में रहे। इस दौरान वे राजस्थान के इतिहास को करीब से जानने के लिए काफी उत्सुक भी दिखे। इधर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने रूबियो की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। पुलिस ने 25 और 26 मई को शहर के करीब 24 थाना क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

ये भी पढ़ेंः ये कैसे शिक्षा मंत्री! अर्थी निकालने वाले शिक्षकों पर मामला दर्ज, शिक्षक संघ ने जताया विरोध

ये भी पढ़ेंः नीट छात्र आत्महत्या पर परिवार से मिले राजेंद्र गुढा! कलेक्टर को कहा - "अंग्रेज अफसर भी आपसे बेहतर थे"


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.