SMS अस्पताल में भर्ती शुभम रेवाड़ से मिलने पहुंचे अशोक गहलोत, अपने हाथों से पिलाया पानी

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत SMS अस्पताल में भर्ती शुभम रेवाड़ से मिलने पहुंचे। ICU में जाकर रेवाड़ से काफी समझाईश के बाद वो पानी पीने को राजी हुए जिसके बाद खुद अशोक गहलोत ने उन्हें पानी पिलाया। रेवाड़ राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें 29 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छात्रशक्ति का जीवन सबसे कीमती
अस्पताल पहुंचने के बाद गहलोत ने सबसे पहले शुभम रेवाड़ की स्वास्थ्य की उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स से जानकारी ली। इसके बाद रेवाड़ से बात की। अशोक गहलोत ने रेवाड़ से कहा कि आपकी मांगें अपनी जगह हैं, लेकिन छात्रशक्ति का जीवन सबसे ज्यादा कीमती है।
बीजेपी का रवैया जरा भी ठीक नहीं- गहलोत
गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रेवाड़ ने कल से पानी भी त्याग दिया था। उनकी गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें जल पिलवाया और अनशन खत्म करने के लिए समझाइश की। गहलोत ने आगे कहा कि युवाओं के प्रति भाजपा सरकार का ऐसा रवैया बिल्कुल उचित नहीं है। राज्य सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द इनकी मांगों पर ध्यान देकर समाधान निकालना चाहिए।
ये भी पढ़ें- 6 अगस्त को सरेंडर करेंगे नरेश मीणा, जयपुर से टोंक का ‘शेड्यूल’ भी जारी
इस लिंक को शेयर करें

