Byelection Results: गुजरात में बीजेपी तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत पक्की, बिहार में तो प्रशांत भूषण हीरो

गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार के उपचुनावों के रुझान अब नतीजों में बदलने लगे हैं। बिहार की बांकीपुर सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत भूषण की जीत पक्की है तो वहीं गुजरात की मांजलपुर सीट से बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल करीब 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह बीजेपी से 12 हजार वोट आगे चल रहे हैं।
मांजलपुर सीट पर फिर खिला कमल
गुजरात की मांजलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल कमल खिला के ही माने हैं। वो कांग्रेस के भीखाभाई राबारी से 30630 वोटों से आगे हैं। मांजलपुर में 20वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इलेक्शन कमीशन ने उन्हें विजेता घोषित भी कर दिया है। यहां नोटा पर 2247 लोगों ने बटन दबाया है।
दतिया में बोली कांग्रेस, बीजेपी सरकार का चेहरा बेनकाब
दतिया उपचुनाव के रुझानों में कांग्रेस के घनश्याम सिंह बीजेपी से 12607 वोटों से आगे चल रहे हैं। 15 में से 12वें राउंड के ये रुझान हैं। बीजेपी के आशुतोष तिवारी को अब तक 45810 वोट लेकर दूसरे नंबर पर हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की राज्य सरकार का चेहरा बेनकाब कर दिया। भ्रष्ट और अकूट अराजकता की सरकार है, जिसका किसी भी क्षेत्र में कोई मैनेजमेंट काम नहीं करता, उस सरकार के चेहरे को जनता ने बेनकाब किया है। पटवारी ने कहा कि ये कांग्रेस के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। जो आज पार्टी को ये जीत मिली है।
ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने तोड़ा बीजेपी का अभेद्य किला, बांकीपुर सीट पर जीता उपचुनाव, 16 साल से नितिन नबीन के पास थी ये सीट
इस लिंक को शेयर करें

