होम/politics/congress-city-congress-president-sunil-sharma-on-jaipur-nikay-elections

चांदी के टुकड़ों पर बिकने वालों पर रहम नहीं...आखिर किस पर भड़के कांग्रेस नेता सुनील शर्मा

चांदी के टुकड़ों पर बिकने वालों पर रहम नहीं...आखिर किस पर भड़के कांग्रेस नेता सुनील शर्मा
राजनीति
19 Aug 2026, 03:05 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जयपुर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी से गद्दारी करने वालों को टिकट नहीं दिया जाएगा, चांदी के टुकड़े पर बिकने वालों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा। ये सख्त संदेश जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने दिया है। उन्होंने घोषणा पत्र सहित कई मुद्दों पर बात की।

'गद्दारी करने वालों को टिकट नहीं'

जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुनील शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने पिछले बार बोर्ड बनने मदद की थी, जिन्होंने पार्टी से गद्दारी की थी उनको टिकट नहीं मिलेगा। अब अगले पांच साल इनको टिकट नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जयपुर में सर्वे करा रही है। चांदी के टुकड़ों पर बिकने वालों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा।

जयपुर मेयर चुनाव पर सुनील शर्मा ने बताया कि जयपुर मेयर के लिए कांग्रेस युवा चेहरे को मौका देना चाहती है। अब 30 साल की आगे की राजनीति को लेकर फैसला होगा। निकाय चुनाव के लिए स्टेयरिंग कमेटी बनाई जाएगी। इसमें जयपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को शामिल किया जाएगा। साथ ही घोषणा पत्र के लिए विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी।

सुनील शर्मा ने कहा कि जयपुर की जनता अब बदलाव के मूड में है। इसे भांपते हुए कांग्रेस मिशन 100 पर काम कर रही है। पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में सभी सीनियर लीडर्स शामिल होंगे। जयपुर में जो चुनाव होगा वो स्थानीय मुद्दों पर होगा। इसके लिए हर वार्ड का अपना अलग घोषणा पत्र बनाया जाएगा।

मैं मेयर की दौड़ में नहीं- सुनील शर्मा

मेयर चुनाव के चेहरे पर सुनील शर्मा ने साफ किया कि वो मेयर पद की दौड़ में नहीं है। जैसा कि पहले ही कहा जा चुका है कि इस बार मेयर के लिए युवा चेहरे को ही चुना जाएगा, उसे ही टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस नए चेहरे को ही मौका देना चाहती है।

निकाय चुनाव की रणनीति बताते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले चुनाव में जीते हुए पार्षद का रिपोर्ट कार्ड उनके काम के आधार पर बनेगा। कांग्रेस का बोर्ड बनने पर वार्ड के चौराहे पर इसे प्रिंट कराया जाएगा। पार्षदों की पूरी जवाबदेही तय की जाएगी, उनको ही टिकट मिलेगी जिनमें सेवाभाव हो।

ये भी पढ़ें- CM भजनलाल के 4 चेहरों वाले बयान पर डोटासरा का तीखा पलटवार, कहा- उनके यहां तो पर्ची निकलती है


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.