होम/politics/govind-singh-dotasra-on-cm-bhajan-lal-sharma-on-4-face-in-congress

CM भजनलाल के 4 चेहरों वाले बयान पर डोटासरा का तीखा पलटवार, कहा- उनके यहां तो पर्ची निकलती है

CM भजनलाल के 4 चेहरों वाले बयान पर डोटासरा का तीखा पलटवार, कहा- उनके यहां तो पर्ची निकलती है
राजनीति
19 Aug 2026, 01:42 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी को अगर हमारे यहां 4 चेहरे दिखते हैं तो अच्छी बात है, हमें बधाईयां उसके लिए, अगर उन्हें 40 चेहरे भी दिखते हैं तो भी हमारे लिए खुशी की बात है। ये बयान डोटासरा ने बीते दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिए हुए कांग्रेस में 4-4 चेहरे के बयान पर दिया।

"लोगों में कांग्रेस के लिए क्रेज, बीजेपी फेल"

जयपुर में कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज भी लोगों का कांग्रेस के प्रति क्रेज है, बीजेपी फेल है, खत्म हो चुकी है बीजेपी, दिल्ली बीजेपी भी खतम हो गई है। ये तावड़े को कौन पूछ रहा है, हम तो परवाह ही नहीं करते, हम तो काम करते हैं।

मुख्यमंत्री के बयान पर डोटासरा ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी यहां तो 4 बता रहे हैं, उनके तो कोई चेहरा ही नहीं है, उनकी तो पर्ची है, हमारे यहां तो 4 क्या 40 चेहरे भी दिखें तो हमारे लिए खुशी की बात है।

"इनकी पर्ची आती है, हमारे यहां हाईकमान तय करता है चेहरा"

डोटासरा बोले कि हमारे यहां तो बहुत क्लियर है मामला, हम कांग्रेस के लिए काम करते हैं। कांग्रेस हाईकमान तय करता है हमारे चेहरे, कौन किस पद के लिए योग्य है, कौन किस पद पर काम कर सकता है। उनकी तो पर्चियां आती हैं इसलिए वो दावेदार नहीं है। अगर वो हमें दावेदार मानते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं। हमारे यहां तो सिस्टम है कि कांग्रेस हाईकमान सबकी राय से फैसले लेती है। हम दावेदार नहीं मानते खुद को।

डोटासरा ने कहा कि बीजेपी क्या करती है कि सबसे डमी कैंडिडेट है, जो अपना दिमाग इस्तेमाल नहीं करता हो, उसकी पर्ची निकलती है, ताकि वो कभी हाईकमान को चैलेंज नहीं कर सके, बीजेपी हाईकमान को चैलेंज ना कर सके।

ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का नया फॉर्मूला! अब Online Portal से मिलेगा चुनाव का टिकट


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.