Jodhpur Nagar Nigam Elections Result 2026: जोधपुर नगर निगम में ‘टाई’ हुआ चुनाव, अब निर्दलीयों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के आज नतीजे आ रहे हैं। 10 में 6 नगर निगम में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। सुबह 11 बजे तक बीजेपी 10 में से 9 नगर निगम में जबरदस्त बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन एक-डेढ़ बजते-बजते ये आंकड़े बदल गए हैं। जिन्होंने पूरे राजस्थान में जबरदस्त चर्चा बनाई हुई है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात जोधपुर नगर निगम से है कि वहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ये चुनाव टाई हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के 44-44 वार्ड प्रत्याशी रुझान में जीत रहे हैं।
1 RLP और 11 निर्दलीय जीते
राजस्थान स्टेट इलेक्शन कमीनशन की वेबसाइट की अपडेट के मुताबिक बीजेपी के 44 और कांग्रेस के 44 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं 1 RLP यानी हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और 11 निर्दलीय जीते हैं।
साफ है कि अब दोनों ही पार्टी बीजेपी और कांग्रेस RLP और निर्दलीय का समर्थन प्राप्त करने की कोशिश करेंगी। ताकि बोर्ड बनाने की स्थिति में आया जाए। ऐसे में जोधपुर के चुनाव नतीजे बेहद दिलचस्प हो चले हैं। ऐसे में देखने ये है कि यहां पर कौन सी पार्टी का मेयर बनता है।
किस वार्ड से कौन सी पार्टी जीती?
वार्ड 1 से कांग्रेस के जगदीश, वार्ड 2 से कांग्रेस की विमला, वार्ड 3 से बीजेपी की मोनिका व्यास, वार्ड 4 से कांग्रेस की मोना राठौड़, 5 से निर्दलीय विशाल सांखला, 6 से बीजेपी के बाबूराम नायक, वार्ड 7 में कांग्रेस के गिरधारी सिंह, वार्ड 8 में बीजेपी के फतेहराज सुथार, वार्ड 9 में बीजेपी के संजय बिश्नोई जीते हैं।
ये भी पढ़ें- जयपुर में 150 वार्ड के क्या रहे नतीजे, जानें कौन जीता कौन हारा
ये भी पढ़ें- राजस्थान निकाय चुनाव नतीजे 2026: विधानसभा चुनाव से पहले परीक्षा में पास होती दिखी बीजेपी, यहां जानें नगर निगम के रुझान
इस लिंक को शेयर करें

