किरोड़ी लाल मीणा के लिए बोले डोटासरा- वो जल्द ठीक हों

Kirodi Lal Meena: प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू हुआ है। वो SMS अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। जनता के साथ-साथ प्रदेश के नेताओं ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
इन नेताओं ने किरोड़ी के लिए की प्रार्थना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, राजेंद्र मीणा ने किरोड़ी लाल मीणा के लिए प्रार्थना की है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।
डोटासरा ने कहा कि किरोड़ी जल्द ठीक हों
अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
वहीं MLA राजेंद्र मीणा ने कहा कि वो किरोड़ी मीणा से अस्पताल में मिलकर आ रहे हैं, वो अब ठीक हैं। पहले भी कोरोना काल के दौरान भी उन्हें इसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी हालात का सामना करना पड़ा था, लेकिन आप सभी के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से वे स्वस्थ होकर लगातार जनसेवा में समर्पित रहे है। 75 वर्ष से अधिक उम्र में भी लोगों के मध्य प्रतिदिन रहना, जनसुनवाई करना, समाधान करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें- किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू, अस्पताल में भर्ती, बेनीवाल ने बीमारी पर घेरा लेकिन किरोड़ी पर चुप
इस लिंक को शेयर करें

