होम/politics/rajasthan-vidhansabha-adjourned-vasudev-devnani-on-gate-close-allegation

विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के स्थगित, देवनानी ने साफ किया बंद दरवाजे का कारण, वंदे मातरम से पहले कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के स्थगित, देवनानी ने साफ किया बंद दरवाजे का कारण, वंदे मातरम से पहले कांग्रेस का सदन से वॉकआउट
राजनीति
21 Aug 2026, 02:14 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार दोपहर 2 बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। दोपहर 1 बजे तीसरी बार शुरु हुई विधानसबा की कार्यवाही हंगामेदार रही। हंगामे के बीच ही बिल पेश किए गए। जिसमें UCC भी शामिल था। वित्त संबंधी अनुदान की मांगों को पारित होने से पहले टीकाराम जूली ने सदन में कहा कि सरकार अपना बिजनेस पूरा कपना चाहती है, हम जनता की बात रखना चाहते हैं और हमें अनुमति नहीं मिल रही है। इसके बाद जूली ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का ऐलान किया और 1.21 बजे सदन से समूचा विपक्ष बॉयकॉट कर गया। इसके बाद वासुदेव देवनानी ने सदन में कांग्रेस के आरोपों पर भी स्थिति साफ की कि बीते दिन विधानसभा का एंट्री गेट बंद क्यों रहा।

तो इसलिए बड़ा गेट था बंद

वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन की तरफ से मेरी तरफ से व्यवस्था है कि सभी लोग गेट नंबर 7 से आते हैं, लेकिन जो कैंपस में रहते हैं वो गेट नंबर 6 से आते हैं और वो हमेशा खुला रहता है। बड़ा मेन गेट तब बंद किया जाता है, जब बड़ा समूह या काफी सारे लोग आते हैं। बीते दिन सामूहिक रूप से आने दिया गया तो दो दूसरे लोग घुस गए थे, उन्हें जब पहचाना गया था मार्शल ने उन्हें बाहर किया गया। तब से इसे समूह के लिए बंद किया जाता है।

वासुदेव देवनानी ने कहा कि मेन गेट पर समूह में आने की परमिशन ना पहले थी ना आज है और ना आगे होगी। इसलिए उन्हें आग्रह किया, आज वो जिस गेट से आए कल भी वो गेट खुला था। मार्शल ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक गेट पर जो दो-तीन लोग चढ़े वो नियमों और सुरक्षा के नजरिए से अवांछनीय है, भविष्य में इस तरह की बातें ना हो, इसके लिए विपक्ष से आग्रह करता हूं।

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद स्थगित हुई कार्यवाही

सदन सौहार्दपूर्ण से चले, आपको जो मुद्दे उठाने हैं वो नियमों और परंपराओं से उठाएं पूरी परमिशन है आपको, जो विपक्ष सवाल उठा रहा है, सरकार प्रतिबद्ध है कि उनसे जवाब दे। इसके बाद वंदे मातरम और जन गण मन होने के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा में CJP पर मारपीट को लेकर घमासान, जूली-डोटासरा का BJP पर हमला, बेढ़म बोले- कांग्रेस का मुखौटा पहनकर गए थे


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.