होम/politics/suvendu-adhikari-west-bengal-first-bjp-chief-minister-amit-shah-announcement

पश्चिम बंगाल में BJP के पहले CM होंगे सुवेंदु अधिकारी, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान, कल सुबह 10 बजे शपथ

पश्चिम बंगाल में BJP के पहले CM होंगे सुवेंदु अधिकारी, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान, कल सुबह 10 बजे शपथ
राजनीति
08 May 2026, 05:13 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Suvendu Adhikari West Bengal CM: सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। आज कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। यह बैठक कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई। बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सुवेंदु के नाम का ऐलान किया। सुवेंदु कल सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह में बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन नबीन, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा हुआ

विधायक दल की बैठक के बाद अमित शाह ने बीजेपी विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि इतना बड़ा विधायक दल देखकर मन, आत्मा, शरीर सबके अंदर खुशी की लहर है। मैं हाथ जोड़कर बंगाल की जनता को धन्यवाद देता हूं। जिस तरह का माहौल सीपीआईएम के समय था ममता ने इसे और ज्यादा भयानक बनाने का काम किया। बंगाल की हिंसा के सैकड़ों उदाहरण थे। पीएम मोदी ने जो वादा किया है उसे पूरा करने के लिए हम हमारा सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमारी जिम्मेदारी आज से बढ़ गई है।

अमित शाह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि 1950 से हम उनकी अगुवाई जिन विचारों को लेकर चले थे उन्हें आज पूरा करने का दिन आ गया है। आज उनकी पार्टी की सरकार बनी है। 370 हटने के बाद भी कई कार्यकर्ताओं के अंदर एक कसक थी जिसे अब पूरा कर लिया गया है। शाह ने कहा कि 9 जिलों में टीएमसी का खाता ही नहीं खुला। इससे पता चलता है कि जनता ने हमें कितना प्रचंड बहुमत दिया है। दीदी का सूपड़ा साफ हो गया।

शाह ने इस दौरान सुवेंदु की तारीफ करते हुए कहा कि भवानीपुर की जनता का धन्यवाद। सुवेंदु ने पिछले चुनाव में नंदीग्राम में हराया था। इस बार दीदी को सुवेंदु ने उनके घर भवानीपुर में हराया। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का वादा है कि बंगाल से ही नहीं बल्कि पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे। ये देश की सुरक्षा का मुद्दा है।

ये भी पढ़ेंः भैराणा धाम पर संतों के समर्थन में उतरे बेनीवाल, बीजेपी सरकार को सुना दी दो टूक

जानें कौन हैं सुवेंदु अधिकारी

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी एक समय में ममता बनर्जी के सबसे खास सिपहसालार में से थे। लेकिन 2020 में सुवेंदु ने टीएमसी को अलविदा कह दिया। 2021 में सुवेंदु ने बीजेपी की ओर से नंदीग्राम सीट पर ममता के खिलाफ चुनाव लड़ा और ममता को हरा दिया। इस चुनाव में बीजेपी को 77 सीटों पर जीत मिली। लेकिन 2026 के चुनाव में बीजेपी ने टीएमसी को पटखनी देते हुए 207 सीटें जीत ली। सुवेंदु के पिता शिशिर अधिकारी भी कांथी सीट से सांसद रहे। पहले वे टीएमसी में रहे इसके बाद वे भी बीजेपी में शामिल हो गए। 2007 में उन्होंने वाम मोर्चा की सरकार के खिलाफ नंदीग्राम आंदोलन खड़ा किया था। इसके बाद 2011 के चुनाव में टीएमसी पहली बार सत्ता में आई।

ये भी पढ़ेंः सूबे के मुखिया को क्यों अखर रहा महिलाओं का घूंघट, नहीं बदल रही 'साहब' की सोच


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.