अमेरिका ने माना- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, राजदूत की CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला से भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मुलाकात की है। अपनी पहली श्रीनगर यात्रा के दौरान सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को 'भारत का अहम हिस्सा' बताया और पत्रकारों के सामने इसकी खूबसूरती की तारीफ की।
“जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है”
कश्मीर पहुंचे सर्जियो गोर ने मीडिया से कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। ये भारत का एक अहम हिस्सा है। कश्मीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां पहली बार आया हूं। ये जगह बेहद खूबसूरत है।
“CM अब्दुल्ला से अच्छी मुलाकात”
गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात पर कहा कि हमारी बहुत अच्छी मीटिंग हुई है। कुछ बातें आगे बढ़ानी हैं, जिन्हें हम वॉशिंगटन और दिल्ली ले जाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा करने का मौका मिला है। जिसमें खास तौर पर इस बात पर ध्यान दिया गया कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए क्या कर सकता है। ज़ाहिर है कुछ पुराने मुद्दे हैं जिन्हें हम समय के साथ सुलझाने की कोशिश करेंगे लेकिन हम इस बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले सालों में अमेरिका और जम्मू-कश्मीर के बीच जुड़ाव और गहरा और व्यापक होगा।
ये भी पढ़ें- एक ही मेज पर सोनिया-पायलट-राहुल-खड़गे...आखिर किस बात पर इतना गहरा मंथन?
इस लिंक को शेयर करें

