ACB ने बेंगुलरु पुलिस की महिला SI और 2 काॅन्स्टेबल को रिश्वत लेते दबोचा, दहेज मामले की जांच करने आए थे जयपुर

Bengaluru Police Bribery Case Jaipur: जयपुर में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने बेंगलुरु पुलिस की महिला एसआई और 2 हेड काॅन्स्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। बता दें कि तीनों पुलिसकर्मी दहेज की जांच करने के लिए जयपुर आए थे। ऐसे में दहेज के मामले में कार्रवाई नहीं करने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। ऐसे में एसीबी की टीम ने एक्शन लेते हुए होटल गणगौर में तीनों पुलिसकर्मियों को दबोच लिया। एसीबी द्वारा अरेस्ट किए गए आरोपियों में एसआई अनीथा, हेड काॅन्स्टेबल यतीश कुमार और उल्वप्पा शामिल हैं।
मामले की जानकारी देते हुए एसीबी के एएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर निवासी एक युवक ने शनिवार को शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि मेरी बहू ने बेंगलुरु में दहेज का मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जांच के लिए दोपहर में बेंगलुरु पुलिस की टीम घर आई थी। पूछताछ के बाद लौटते समय पुलिसकर्मियों ने दहेज मामले में कार्रवाई नहीं करने के बदले 2 लाख की रिश्वत मांगी थी।
एसीबी ने कसा शिकंजा
इसके बाद युवक ने कहा कि अभी 40 हजार की व्यवस्था है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रविवार सुबह होटल आकर 40 हजार रुपये देने के लिए कहा और बाकी के 1 लाख 60 हजार रुपये बेंगलुरु आकर देने के लिए बोला। इसके बाद एसीबी ने रिश्वत की मांग का सत्यापन किया। जिसमें पैसे मांगने की बात सही निकली। एसीबी ने रविवार सुबह युवक को 40 हजार रुपये के साथ विधायकपुरी स्थित गणगौर होटल भेजा। इसके बाद जैसे ही पुलिसकर्मियों ने पैसे लिए, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों पुलिसकर्मियों को अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट करते ही महिला एसआई की तबीयत बिगड़ गई इसके बाद एसआई को हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया।
ये भी पढ़ेंः पंचायत-निकाय चुनाव पर सामने आया बड़ा अपडेट, अरुण चतुर्वेदी बोले- 'अक्टूबर-दिसंबर के बीच हर हाल में करा लेंगे चुनाव'
ये भी पढ़ेंः हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष: उदयपुर में 17 जून को राष्ट्र चेतना संकल्प सभा, मोहन भागवत करेंगे संबोधित
इस लिंक को शेयर करें

