पंचायत-निकाय चुनाव पर सामने आया बड़ा अपडेट, अरुण चतुर्वेदी बोले- 'अक्टूबर-दिसंबर के बीच हर हाल में करा लेंगे चुनाव'

Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट 15 जुलाई की तारीख तय कर चुका है। इस बीच इसको लेकर बयानबाजी लगातार जारी है। राज्य वित आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक राज्य एक चुनाव के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार अक्टूबर से दिसंबर के बीच हर हाल में चुनाव करा लेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने के लिए ओबीसी आयोग और सरकार समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय भी चुनाव ढाई साल के लिए टाले गए थे।
बता दें कि चुनाव आयोग ने सरकार को पत्र लिखा हैए जिसमें एससीए एसटीए ओबीसी और महिला आरक्षण तय करने के लिए कहा है। आयोग ने पत्र में लिखा है कि ओबीसी आरक्षण के बिना भी अगर चुनाव कराए जाते हैं तो एससीए एसटी और महिला आरक्षण आवश्यक होगा। आयोग ने कहा कि लाॅटरी की प्रक्रिया सरकार पूरी कराती है। ऐसे में आयोग फिलहाल सरकार के अगले कदम का इंतजार कर रहा है।
पंचायत-निकायों को हम बना रहे मजबूत
अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्त आयोग लगातार काम कर रहा है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर काम चल रहा है। इसके अलावा आम लोगों से जरूरी सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरी विकास शिविरों के जरिए सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को फायदा पहुंचा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी महकमों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को प्रक्रिया के जरिए जल्द ही भरा जाएगा।
वित्त आयोग के अध्यक्ष ने इस दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार पिछले 12 वर्षों से लोगों के लिए लगातार काम कर रही है।
ये भी पढ़ेंः उदयपुर कोर्ट ने खारिज की धर्मांतरण के 11 आरोपियों की जमानत याचिका, ग्रामीणों को नया कुआं खुदवाने का दिया था प्रलोभन
ये भी पढ़ेंः बीकानेर के PBM हाॅस्पिटल में एक और प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, परिजन बोले- 'आंखों की रोशनी गई'
इस लिंक को शेयर करें

