होम/rajasthan/ashok-gehlot-alleged-bjp-for-rucks-in-rahul-gandhi-kota-visit

17 जून को कोटा आ रहे राहुल गांधी, इधर Ex CM गहलोत ने लगाए बीजेपी पर कोचिंग संचालकों को धमकाने का आरोप

17 जून को कोटा आ रहे राहुल गांधी, इधर Ex CM गहलोत ने लगाए बीजेपी पर कोचिंग संचालकों को धमकाने का आरोप
राजस्थान
16 Jun 2026, 04:34 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rahul Gandhi: बुधवार यानी 17 जून को राहुल गांधी कोटा आ रहे हैं। वे यहां पर स्टूडेंट्स के साथ इंटरैक्शन करने के लिए आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में ना तो नेताओं के भाषण होंगे ना ही कोई सियासी कार्यक्रम होगा। लेकिन बावजूद इसके इस पर सियासत शुरू हो गई है। राहुल गांधी के कोटा दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर इस कार्यक्रम में खलल डालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीजेपी कोचिंग संचालकों को डरा-धमका रही है कि वो बच्चों को राहुल गांधी के कार्यक्रम में ना जाने दें।

कोचिंग संचालकों को धमका रही बीजेपी

अशोक गहलोत ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “कोटा में 17 जून को NEET पेपर लीक के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विद्यार्थियों से संवाद करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।“

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोकना निंदनीय

अशोक गहलोत ने कहा कि “इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं के उत्साह को देखकर भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और कोटा सांसद और लोकसभा स्पीकर के कार्यालय से फोन कर कोचिंग, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों को धमकाया जा रहा है कि उनके यहाँ से कोई विद्यार्थी इस कार्यक्रम में न जाए। स्पीकर जैसे गरिमामयी पद पर विराजमान व्यक्ति को ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए। विद्यार्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा के संवाद की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोकने का ऐसा प्रयास निंदनीय है।“

राहुल गांधी के दौरे को लेकर पूरी राजस्थान कांग्रेस युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है। इसी महीने की शुरुआत में राहुल गांधी अजमेर के पुष्कर दौरे पर आए थे। यहां वे कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए थे। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत की थी।

ये भी पढ़ें- CJP फाउंडर दीपके थप्पड़कांड मामले में 5 लोगों को मिली बेल, आरोपियों में एक तो CJP का ही कार्यकर्ता


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.