होम/rajasthan/ashok-gehlot-in-jodhpur-on-bjp-bhajan-lal-government-and-congress

‘सरकार जाने के बाद से तो मैं डिप्टी हूं’, कांग्रेस के सीनियर नेताओं को दे डाली गहलोत ने सलाह

‘सरकार जाने के बाद से तो मैं डिप्टी हूं’, कांग्रेस के सीनियर नेताओं को दे डाली गहलोत ने सलाह
राजस्थान
23 Jun 2026, 12:29 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Ashok Gehlot: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में सर्किट हाउस से मीडिया से बातचीत की और बीजेपी सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर लापरवाही और सरकार के कार्यक्रमों में शामिल ना होने को लेकर तंज कसा।

बीकानेर में प्रसूताओं की मौत पर गहलोत ने कहा कि कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत हुई। हजारों प्रसूताएं डिलीवरी के लिए अस्पताल जाती हैं और वहां पर इंफेक्शन के चलते ये सब हुआ, तो हकीकत ये है। स्वास्थ्य सेवाएं इस तरह से चरमरा रही हैं। जनता को साफ-साफ पता चल रहा है कि बीकानेर की तरह की कोटा की घटना थी। प्रसूताओं में ये डर बैठ जाए कि कहीं वो अगर वहां गईं और वहां पर उन्हें इस तरह की बीमारी लग जाए तो क्या होगा बताएं।

'वसुंधरा सरकार में अच्छे थे अब पता नहीं कौन सा ग्रह लग गया'

गहलोत बोले कि लोगों में चिंता है, सरकार को इन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए। ये सरकार की लापरवाही है. इसे ना तो जनता बर्दाश्त करेगी ना ही कांग्रेस बर्दाश्त करेगी। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बयानओं पर गहलोत ने कहा कि उनके बयान तो लीक से हटकर आ रहे हैं। वसुंधरा राजे के समय में वो अच्छे मंत्री थे लेकिन इस सरकार में पता नहीं कौन सा ग्रह लग गया है कि जो इस तरह से बयान दे रहे हैं। चिंरजीवी पर भी इन्होंने बयान दिए थे। जनता को पता ही नहीं है कि आयुष्मान योजना सभी के लिए नहीं है। वो सिर्फ SECC के वर्ग के लोगों के लिए योजना है जो कि एक सर्वे था। हमारी सरकार ने चिरंजीवी सभी के लिए की थी। 25 लाख के बीमा के लिए आज भी लोग बोलते हैं। वो बोल रहे हैं कि उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

'बीजेपी मुस्लिमों को टारगेट कर रही'

राजस्थान में मस्जिद गिराने की कार्रवाई पर गहलोत ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम माइनोरिटी को चुन-चुन कर उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उनके आस्था के केंद्रों को ढहाया जा रहा है। सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर मस्जिदें गिराई जा रही हैं। अमित शाह बताएं कि वो आखिर क्या चाहते हैं। लखनऊ में 15 बच्चे मर गए। क्या सरकार ऐसी घटनाओं का इंतजार कर रही है। जयपुर में 500 करोड़ खर्च कर कोचिंग हब बनाया है। सरकार की बेवकूफी से 100 करोड़ वापस ले लिए। मजाक बनाया हुआ है इन्होंने। 1 लाख बच्चे तो गोपालपुरा बाइपास में पढ़ रहे हैं। गोपालपुरा में गैस से 25-30 बच्चे घायल हुए हैं तो क्या सरकार यूपी जैसी घटनाओं का इंतजार कर रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल से खुद मैंने अपील की है कि जोधपुर में लाइब्रेरी समेत कई इंस्टीट्यूट ओपनिंग के लिए पड़े हैं। वो कह रहे थे कि वो जल्दी इसका उद्घाटन के लिए आएंगे लेकिन आज तक नहीं आए वो।

'पानी का संकट का मजाक इनके मंत्री उड़ा रहे'

गहलोत ने कहा कि तमाम विभाग के पेमेंट रुके पड़े हैं। सरकार बता दे कि हमारी आर्थिक स्थिति नाजुक है, फिर भी ये हालात है। अतिरिक्त अनुदान मिल रहा होगा लेकिन फिर भी बर्बाद हो गए लोग, उद्योग बर्बाद हो गए। सरकार ने UCC कमिटी का गठन किया है। गेहूं खरीद के लिए किसान परेशान है। वो नहीं दिख रहा सरकार को।

पानी के संकट का मजाक खुद इनके मंत्री ने उड़ा दिया। सप्लाई तक नहीं कर पा रहे हैं। हमारी सरकार ने तो ट्रेन से पानी मंगवाया था। इन मंत्री जी को पता नहीं है क्या।

'शेखावत को पता है उनकी पोल खुल चुकी है'

शेखावत के बयान पर गहलोत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हैं वो, इनका अधिकार है कि ये पूछने का कि काम किसने बढ़ाया या नहीं। इतना बड़ा काम हो रहा है, उन्होंने हल्के स्तर के लीक से हटकर जो आरोप लगाया है उन्हें खुद को लगता है कि उनकी पोल खुल चुकी है।

गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के विधायक कार्यक्रम से गैरमौजूद रहे थे। बहाना करते हैं कि भगवत गीता के पाठ चल रहा था इसलिए नहीं आए। दूसरा कहता है कि मैं तो उद्घाटन कर चुका हूं। आज तक किसी भी सरकार के विधायक ने इस तरह के हल्के स्तर के मजाक किसी ने नहीं किए होंगे।

कानून व्यवस्था पर भी गहलोत ने सवाल उठाए हैं। थाने वाले कहते हैं कि किसी का रेप हुआ है तो रेपिस्ट से पैसे खा लेते हैं ये कहना है थाने का। कितनी विडंबना है ये।

'सरकार जाने के पहले दिन से मैं डिप्टी'

कांग्रेस के अंदरखाने की कलह के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार जाने के पहले दिन से मैं डिप्टी हूं। ये आरोप आप जैसे दोस्त लगा रहे हैं। मेरी तो सीनियर नेताओं को सलाह है कि आपस में कॉम्पटीशन रखने के लिए लोगों के बीच जाएं। राजस्थान में ऑपरेशन लोटस चलने के सवाल पर कहा कि ये सरकार डेमोक्रेसी को खतरे में ला रही है। घोड़े और गधे, भैंस और बकरी की तरह सांसद और विधायक बिकने लगे हैं। जनता अभी बी नहीं चेती तो पता नहीं भविष्य क्या होगा, कोटा में राहुल गांधी ने बिगुल फूंक दिया है। सरकार क्या बच्चों से पैसा वसूल कर रही है। कितने बच्चों से इनका रेवेन्यू में आ रहा है।

ये भी पढ़ें- 'जादूगर को जादू करने दो...', बीकानेर में रेल मंत्री ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना, बीकानेर-साबरमती रेल सेवा का शुभारंभ


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.