'पेट्रोल-पंपों पर लोगों की लाइन लग रही...', पूर्व सीएम गहलोत का बीजेपी पर निशाना, बोले- 'इनका एक ही काम बार-बार झूठ बोलो'

Ashok Gehlot on Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इसको लेकर अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि अभी तो मोदीजी ने देशवासियों को आह्वान किया कि आपको क्या-क्या करना हैं। उसके बाद जहां-जहां पर बीजेपी की सरकार हैं वहां के सीएम और उनके मंत्रियों का नाटक हुआ। कोई रिक्शा में गया, कोई पैदल गया, कोई ईवी में गया लेकिन अब वो तमाशा नहीं हो रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि तमाशे से पब्लिक में कोई मैसेज नहीं जाता है। अगर आप हकीकत में कुछ त्याग करते हैं तो उसका सीधा मैसेज लोगों तक जाता है।
पूर्व सीएम ने कहा कि पेट्रोल पंप पर लोगों की लाइन लग रही है और सरकार मान नहीं रही है। अब पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ा दिए गए। इससे पहले सीएनजी के दाम भी बढ़ाए थे। आप खुल के कहो कि हमारी मजबूरी है। लोग उस बात को स्वीकार करेंगे और समझेंगे कि आपने नेता प्रतिपक्ष का सम्मान किया है।
जनता दुखी हो रही है- गहलोत
गहलोत ने आगे कहा कि पेट्रोल वाले कहते हैं कि एक हजार का पेट्रोल लो। कोई कोटा, भरतपुर से जयपुर आएगा तो तीन बार रुक-रुक कर उसे रास्ते में पेट्रोल भरवाना पड़ता है। ये हकीकत है लेकिन हमारे सीएम और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ यह बात नहीं मान रहे हैं। इनका काम यही है कि बार-बार झूठ बोलो, बार-बार असत्य बोलो। अरे जनता दुखी हो रही है। पेट्रोल-डीजल मिल नहीं रहा है। लाइनें लगी हुई है। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि लोहावट से ओसियां से खबर आ रही है। गैस एजेंसी वाले हमें कह रहे हैं कि हमारी हालत खराब हो रही है, टेंशन हो रही है लोगों को क्या जवाब दें? सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि एलपीजी, पेट्रोल-डीजल को लेकर वास्तविक स्थिति क्या है ताकि जनता भी सरकार को सहयोग करें।
ये भी पढ़ेंः अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को विदा करने नहीं पहुंचा कोई मंत्री-अफसर, पत्नी जेनेट ने की खरीदारी
ये भी पढ़ेंः ये कैसे शिक्षा मंत्री! अर्थी निकालने वाले शिक्षकों पर मामला दर्ज, शिक्षक संघ ने जताया विरोध
इस लिंक को शेयर करें

