होम/rajasthan/barmer-dowry-death-newly-married-woman-body-found-in-water-tank

दहेज ने ली एक और विवाहिता की जान, बाड़मेर में टांके में मिला शव, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

दहेज ने ली एक और विवाहिता की जान, बाड़मेर में टांके में मिला शव, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी
राजस्थान
30 May 2026, 05:07 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Barmer Crime News: राजस्थान के बाड़मेर से दहेज के लिए परेशान करने और उसके बाद विवाहिता का शव टांके में मिलने का मामला सामने आया है। पूरा मामला हरजानियों की ढाणी, केरली नाडी का है। यहां पर सुगनी पत्नी सवाई राम का शव टांके से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरु की। मामले में मृतका के पिता ने कई गंभीर आरोप बेटी के ससुरालियों पर लगाए हैं।

मृतका के पिता ने बताया कि सुगनी की करीब 6 महीने पहले सवाईराम के शादी हुई थी। उन्होंने सुगनी की मौत को संदिग्ध बताते हुए पति, ससुर और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस पीहर पक्ष की सहमति के बाद शव का पोस्टमाॅर्टम करवाने में जुटी है। ताकि विवाहिता के मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

पिता ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। बेटी के ससुराल वाले हमेशा अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे इसको लेकर सुगनी के साथ आए दिन विवाद होता था। पिता ने कहा कि जब उन्होंने बेटी का शव देखा उसके शरीर पर चोट के निशान थे और सूजन दिखाई दे रही थी। ऐसे में उन्हें हत्या की आशंका लग रही है। सुगनी के पिता ने कहा कि लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी की मांग की है।

ये भी पढ़ेंः 'MLA एक भी नहीं और सपने CM बनने के...', ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल को लिया आड़े हाथों, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ेंः खेत में कुदाल चलाकर मिट्टी ढोने से लेकर जंगल के शेर बनने तक...सोशल मीडिया पर छा गई डोटासरा-जूली की जोड़ी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.