होम/rajasthan/govind-singh-dotasra-tikaram-jully-social-media-video

खेत में कुदाल चलाकर मिट्टी ढोने से लेकर जंगल के शेर बनने तक...सोशल मीडिया पर छा गई डोटासरा-जूली की जोड़ी

खेत में कुदाल चलाकर मिट्टी ढोने से लेकर जंगल के शेर बनने तक...सोशल मीडिया पर छा गई डोटासरा-जूली की जोड़ी
राजस्थान
30 May 2026, 03:16 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rajasthan Politics: राजस्थान में एक तरफ RLP सुप्रीमो ने बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोला हुआ है। जयपुर से लेकर नागौर तक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने तहलका मचाया हुआ है। राजनीतिक जानकार भी कह रहे हैं कि माहौल ऐसा हो गया है कि ऐसा लगने लगा है कि अब कांग्रेस की जगह RLP ने ले ली है। वो सवाल कर रहे हैं कि आखिर इन सबके बीच कांग्रेस कहां हैं। तो इसका जवाब खुद कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) और टीकाराम जूली ने दे दिया है। वो भी एक गीत की लाइन से – इस जंगल में हम दो शेर...।

राजनीति में इसी रगड़ाई की जरूरत है। गोविंद डोटासरा व टीकाराम जूली ने परात फावड़े उठाए और मनरेगा श्रमिकों के साथ मिट्टी उठाई। pic.twitter.com/gEjQUFEWiO
— Naresh Sharma (@naresh_jsharma) May 30, 2026

गड्ढा खोदकर ढोई मिट्टी

जी हां यही लाइन ये दोनों कांग्रेस के दिग्गज एक साथ बैठकर गाते हुए नजर आए हैं। गोविंद सिंह डोटासरा पुष्कर में मजदूरों के बीच बैठकर ये गाना गा रहे हैं। दरअसल मौका था पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के संयुक्त प्रशिक्षण का। जिसके आठवें दिन PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Jully) पहुंचे। उनके साथ 65 जिलाध्यक्षों (राजस्थान और दिल्ली) ने नसीराबाद के परफारकिया गांव में मनरेगा साइट पर श्रमदान किया। इसमें जूली और डोटासरा का वो वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमें वे दोनों अपने हाथों से मिट्टी खोदते और ढोते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, क्या ये मूर्खाधिराज कांड का नतीजा?

यहां पर दोनों नेताओं ने मनरेगा मजदूरों से बातचीत की। यहां उनके साथ चाय-नाश्ता किया। और फिर दोनों ने गाना गाया। ‘इमली खट्टी मीठे बेर, इस जंगल में हम दो शेर...’।

1 जून का राहुल गांधी का दौरा

कांग्रेस के इस प्रशिक्षण शिविर के 9वें दिन यानी कल 31 मई को अशोक गहलोत शामिल होंगे। वे यहां जिलाध्यक्षों से संवाद करेंगे फिर 10वें यानी आखिरी दिन 1 जून को राहुल गांधी भी यहां शामिल होंगे। इसे सियासी तौर पर बेहद अहम नजरिए से देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव और पंचायत चुनाव समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस बैठक कर नई रणनीति बना सकती है।

ये भी पढ़ें- 5 आदमियों के साथ प्रदर्शन कर रहे बेनीवाल, मदन राठौड़ के बयान पर हनुमान बोले- तुम्हारे लाठी-डंडों से नहीं डरता


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.