बीजेपी सरकार के खिलाफ पार्टी के ही छात्र संगठन ABVP का प्रदर्शन, लगाए मुर्दाबाद के नारे, बाड़मेर रेप केस में न्याय की मांग

Barmer Rape case: बाड़मेर में दो दिन पहले एक 8 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। एक शराबी शख्स ने बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ भी लिया और पॉक्सो के तहत मामला भी दर्ज किया। लेकिन इस शर्मनाक हरकत से पूरा शहर आक्रोशित है। बीजेपी के छात्र संगठन ABVP ने भी इस के विरोध में प्रदर्शन किया और राजस्थान सरकार से बच्ची को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
राजस्थान सरकार मुर्दाबाद के लगे नारे
ABVP का प्रदर्शन इसलिए चर्चा में है क्योंकि संगठन के छात्रनेताओं ने यहां पर कुछ ऐसी नारेबाजी की जिससे पार्टी असहज हो सकती है। दरअसल यहां कथित तौर पर 'राजस्थान सरकार मुर्दाबाद' और 'राजस्थान सरकार होश में आओ' जैसे नारे लगाए गए। जो कि पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बन गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि भारत रफ्तार नहीं करता है।
*बाड़मेर में 8 वर्षीय बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की अभाविप ने की कड़ी निंदा, दोषियों को शीघ्र कठोर दंड देने की मांग*
बाड़मेर, 20 जुलाई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बाड़मेर ने जिले में 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की अत्यंत शर्मनाक एवं अमानवीय घटना की कड़े… pic.twitter.com/ZReRerAl4A
— The Tejal Media (@TheTejalMediaIN) July 21, 2026
आरोपियों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा
ABVP यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बाड़मेर ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच हो आरोपियों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए, ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके।
ABVP के प्रांत सहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये घटना पीड़ादायक और निंदनीय है। प्रशासन को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
ये भी पढ़ें- SOG का बड़ा एक्शन: डमी कैंडिडेट से परीक्षा देकर बना पटवारी, SOG टीम ने किया गिरफ्तार
इस लिंक को शेयर करें

