होम/rajasthan/barmer-nurse-2-crore-money-extortion-from-doctor-digital-arrest

बाड़मेर: डॉक्टर को चाय पिलाकर नर्स ने रचा 2 करोड़ ऐंठने का जाल, 'डिजिटल अरेस्ट' का ये सच सुनकर उड़ जाएंगे होश

बाड़मेर: डॉक्टर को चाय पिलाकर नर्स ने रचा 2 करोड़ ऐंठने का जाल,  'डिजिटल अरेस्ट' का ये सच सुनकर उड़ जाएंगे होश
राजस्थान
23 Jul 2026, 04:32 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

अगर आपसे ये कहा जाए कि कोई अपनी ही ड्यूटी की जगह पर नौ साल तक 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हो, तो आप क्या सोचेंगे? यही कि कोई बहुत बड़ी मजबूरी रही होगी। तो आपने ठीक सोचा क्योंकि ऐसा ही एक मामला बाड़मेर से सामने आया है। यहां एक 65 साल के डॉक्टर को उसके ही अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने प्राइवेट फोटो के दम पर इस तरह ब्लैकमेल किया कि उसने डॉक्टर से 2 करोड़ रुपए ऐंठ लिए।

जानबूझकर लगवाती थी नाइट ड्यूटी

डॉक्टर की दर्ज कराई FIR में कहा गया है कि मामला दिसंबर 2016 से शुरू होता है। डॉक्टर ने बताया कि महिला नर्स जानबूझकर अपनी नाइट ड्यूटी लगवाती थी और फिर रात में वो चाय देने के बहाने डॉक्टर के पर्सनल रूम में घुस जाती थी। इसी दौरान उसने कुछ निजी तस्वीरें चुपके से ले लेती थी। डॉक्टर का दावा है कि इन तस्वीरों के दम पर सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकियां देकर करोड़ों की वसूली शुरू हुई।

डॉक्टर को अलग फोन और तमाम सिम कार्ड दिए

लेकिन हद तो तब हो गई जब डॉक्टर को एक अलग फोन और सिम कार्ड देकर 24 घंटे निगरानी में रखा गया। अस्पताल के CCTV कैमरे के पासवर्ड तक ले लिए गए। डॉक्टर जब एक बार अहमदाबाद गए और कॉल नहीं उठाई, तो नर्स ने उन्हें 1000 बार फोन किया और सहकर्मियों को तस्वीरें दिखा दीं। 12 हजार रुपये महीने की सैलरी पाने वाली नर्स पर करीब 35 लाख रुपये ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर और बाकी रकम कैश में लेने का आरोप है।

हालांकि, पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर लिया है और घर के बाहर के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है लेकिन दूसरी तरफ, गिरफ्तार नर्स ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे डॉक्टर की रची हुई झूठी कहानी बताया है।

ये भी पढ़ें- दौसा में देहव्यापार का भंडाफोड़, आरोपी अपने घर पर ही चल रहा था रैकेट, 5 लड़कियां और 2 लड़के गिरफ्तार


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.