दौसा में देहव्यापार का भंडाफोड़, आरोपी अपने घर पर ही चल रहा था रैकेट, 5 लड़कियां और 2 लड़के गिरफ्तार

दौसा में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ कर 5 लड़कियों समेत 7 लोगों को पकड़ा है। हैरानी की बात ये है कि मुख्य आरोपी अपने घर पर ही ये रैकेट चला रहा था। आरोपी एक होटल चलाता है जो कि फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर कोतवाली पुलिस ने रेड डालकर ये कार्रवाई की है।
होटल की जगह इसलिए चुना घर
दौसा पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के मुताबिक इस देहव्यापार का मुख्यआरोपी और होटल संचालक का नाम पृथ्वीरत्न शर्मा है। वो श्री राम होटल चलाता है। उसने होटल की जगह घर को इस रैकेट के लिए इसलिए चुना क्योंकि उसे डर था कि होटल पर पुलिस रेड डाल सकती है लेकिन घर पर पुलिस को पता नहीं चलेगा।
पुलिस ने बरामद किया ये सामान
इस कांड में पुलिस ने मुकेश मीणा (30), हरिसिंह गुर्जर (30) को गिरफ्तार किया है वहीं पांचों लड़कियों को डिटेन किया गया है। सात लोगों को पकड़ने के अलावा पुलिस ने दो बाइक, एक कार भी बरामद किया है साथ ही एक फोन और 30,690 रुपए नकद जब्त किए हैं।
सूनसान इलाके में बनाया हुआ है मकान
जिस मकान में ये रैकेट चल रहा था वो नेशनल हाइवे-21 पर बसे पटेल विहार कॉलोनी में एक सूनसान इलाके में पर बना हुआ है। जहां ज्यादा लोगों का आना-जाना नहीं है। यहीं पर मकान का मालिक पृथ्वीरत्न महिलाओं को बुलाता था। मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने पुलिस को ये शिकायत दी थी लंबे समय से अनैतिक काम चल रहा है, जिससे उन्हें बहुत परेशानी होती है।
ये भी पढ़ें- ‘लोगों को जहर देना चाहती है क्या सरकार’, जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सरकार को फटकार
इस लिंक को शेयर करें

