होम/rajasthan/bhajan-lal-sharma-loktantra-ke-rakshak-samman-in-jaipur

लोकतंत्र की रक्षा करने वाले योद्धाओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया सम्मान

लोकतंत्र की रक्षा करने वाले योद्धाओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया सम्मान
राजस्थान
12 Aug 2026, 03:49 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Bhajan Lal Sharma: लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना जीवन, संघर्ष और समर्पण देने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में आज मुख्यमंत्री आवास पर ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने लोकतंत्र सेनानियों से आत्मीय संवाद कर उनके संघर्षों, अनुभवों और विचारों को जाना और उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

परिवारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है बीजेपी सरकार- CM भजनलाल शर्मा

CM ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और साहस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की प्रेरक मिसाल है। उनके संघर्षों ने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत छोड़ी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारों के सम्मान, कल्याण और हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उनके त्याग और संघर्ष को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अपने ही प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे वन मंत्री संजय शर्मा, गहलोत बोले- बीजेपी के मंत्रियों की ये है हैसियत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.