होम/rajasthan/bhilwara-mgh-2-pregnant-women-death-after-normal-delivery

बेशर्मी और लापरवाही की हद की भेंट चढ़ीं प्रसूताएं, भीलवाड़ा में फिर 2 महिलाओं की मौत

बेशर्मी और लापरवाही की हद की भेंट चढ़ीं प्रसूताएं, भीलवाड़ा में फिर 2 महिलाओं की मौत
राजस्थान
31 Jul 2026, 03:33 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में फिर 2 प्रसूताओं की मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि इन प्रसूताओं की सामान्य डिलिवरी हुई थी। लेकिन फिर भी इन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर्स का ये भी कहना है कि ये प्रसूताएं तो सामान्य हालत में ही अस्पताल में आई थी। ये हाई रिस्क ज़ोन में भी नहीं थी। इन प्रसूताओं की मौत कैसे हुई अस्पताल प्रशासन ने अब इसकी तफ्तीश शुरु कर दी है।

भीलवाड़ा की ही थीं दोनों प्रसूताएं

जिन प्रसूताओं की मौत हुई है उनमें भीलवाड़ा के कोटड़ी की रहने वाली सुगना बैरवा (22) और पटेल नगर की रानी बंजारा (18) शामिल हैं। इनके परिजनों का कहना है कि सुगना की तो बुधवार शाहपुरा जिला अस्पताल में नॉर्मल डिलिवरी हुई थी। लेकिन कुछ देर बाद उसका BP लो हो गया तो इसे महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

वहीं रानी के परिजनों का कहना है कि उसकी डिलीवरी तो महात्मा गांधी अस्पताल में ही हुई थी। प्रसव के दौरान उसे ब्लीडिंग शुरु हो गई। फिर उसकी मौत हो गई।

भीलवाड़ा में हुई थीं 5 प्रसूताओं की मौतें

कुछ दिन पहले भीलवाड़ा में ही 5 प्रसूताओं की सिजेरियन डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी। जिससे एक बार फिर राजस्थान में हड़कंप मच गया था। क्योंकि कोटा, बीकानेर, बांसवाड़ा में लगातार प्रसूताओं की मौतें हो रही थीं। यानी इन 3 महीनों में 16 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने मॉनिटरिंग के दिए हैं आदेश

लगातार प्रसूताओं की मौतों से दबाव में आए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के हर अस्पताल में प्रसूताओं की देख-रेख के लिए मॉनिटरिंग के पैनल के गठन के आदेश दिए थे। वे ये देखेंगे कि प्रसूताएं किस हालत में अस्पताल आ रही हैं, डिलीवरी कौन सी हुई है, हालत कब बिगड़ी है और इलाज में कौन सी दवाएं प्रयोग की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- सरकार या बेनीवाल! भैराणा धाम को न्याय दिलाने में किसका हाथ, JDA ने निरस्त किया रीको का भूमि आवंटन


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.