होम/rajasthan/bikaner-ig-omprakash-on-gangster-rohit-godara

‘कोई जेबकतरा होगा गैंगस्टर तो नहीं’, रोहित गोदारा को पहचानने से IPS ओमप्रकाश ने किया इनकार

‘कोई जेबकतरा होगा गैंगस्टर तो नहीं’, रोहित गोदारा को पहचानने से IPS ओमप्रकाश ने किया इनकार
राजस्थान
15 Jul 2026, 02:40 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

देश के मोस्टवांडेट गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर बीते दिन बुलडोजर चल गया और पुलिस-प्रशासन ने इस कार्रवाई से इनकार भी कर दिया था कि उन्होंने कोई एक्शन इस तरह का नहीं लिया है। इसी को लेकर जब बीकानेर IG मीडिया से मुखातिब हो रहे थे, तो रोहित गोदारा के इस मामले के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रोहित गोदारा कौन है, तो पत्रकारों ने कहा कि गैंगस्टर है तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता, शायद वो कोई जेबकतरा होगा।

किसी का घर गिरा है तो थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराए

बीते मंगलवार को उन्होंने एसपी मृदुल कच्छवा और IPS अनुष्ठा कालिया की मौजूदगी में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी, इसमें वे मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे स्पेशल ऑपरेशन की जानकारी दे रहे थे। तभी मीडिया ने उनसे बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर बुलडोजर चलाए जाने सवाल पूछा तो आईजी ने कहा कि इस नाम का कोई गैंगस्टर उन्होंने नहीं सुना है, कोई जेबकतरा होगा और कहा कि अगर किसी का घर गिराया गया है तो वो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए, कोई दोषी होगा तो सजा मिलेगी।

‘100 से ज्यादा भगोड़े हैं बीकानेर में’

उन्होंने कहा कि बीकानेर में 100 से ज्यादा भगोड़े हैं और रोहित गोदारा नाम के किसी शख्स का घर गिरने की कोई रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है।

बीते दिन घर पर बुलडोजर चलाने का वीडियो आया था सामने

बीते दिन बीकानेर के लूणकरणसर के तेजाणा ढाणी में दो मंजिल का मकान बना हुआ है। इसमें कोई नहीं रहता क्योंकि रोहित के माता-पिता भी चूरू के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता को फिरौती देने के मामले में जेल में बंद हैं। इसी मकान को बुलडोजर से तोड़ा गया है।

अभी तक इस कार्रवाई की ना तो पुलिस ने जिम्मेदारी ली है ना ही किसी और ने। ऐसे में ये मामला अपने आप में काफी दिलचस्प हो चला है।

ये भी पढ़ें- रोहित गोदारा के घर पर चल गया बुलडोजर, प्रशासन बोला- हमने नहीं की कार्रवाई


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.