होम/rajasthan/cm-bhajan-lal-sharma-144-roadways-buses-to-rajasthan

पुरानी से कितनी अलग हैं ये नई रोडवेज़ बसें, 144 बसों की सीएम ने किया उद्घाटन

पुरानी से कितनी अलग हैं ये नई रोडवेज़ बसें, 144 बसों की सीएम ने किया उद्घाटन
राजस्थान
26 Jul 2026, 05:00 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Rajasthan Roadways Bus: राजस्थान लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन से जूझ रहा था। परिवहन निगम में कम बसों को होना और कर्मचारियों की वेतन विसंगति समेत कई मांगों को लेकर वक्त-वक्त पर प्रदर्शन और आंदोलन होते रहते थे लेकिन धीरे-धीरे ये स्थिति सुधरने की उम्मीद बनती नजर आ रही है। सबसे पहले 29 सिटी बसों को राजस्थान लाया गया और अब 144 रोडवेज बसें भी परिवहन बेड़े में शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज इन्हें राजस्थान को समर्पित कर दी हैं। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद थे।

सीएम भजनलाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रविवार को जयपुर स्थित हीरापुरा बस स्टैंड से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 144 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा अग्रदूत महिलाओं को हेलमेट बांटे।

इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ये नई आधुनिक बसें यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाएंगी और प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को और जरूर सशक्त करेंगी। प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अंतिम छोर तक सुलभ सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बसों में जुड़ी आधुनिक तकनीक

नई 144 रोडवेज बसों को नई तकनीक से लैस किया गया है।

ये बसें भारत स्टेज-6 की हैं।

इसमें पहली बार यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स दिए गए हैं।

बसों में LED डिस्प्ले लगा हुआ जिसमें बस की लोकेशन आती रहेगी, क्योंकि इसमें व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम यानी VLTS लगाया गया है।

बसों को इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट यानी ECU से लैस किया गया है। जिससे इलेक्ट्रिक तरीके से संचालन हो पाएगा।

22 डिपो में लगेंगी ये नई बसें

ये 144 रोडवेज बसें प्रदेश के 22 डिपो में लगेंगी। इनमें कोटा, जयपुर (वैशाली नगर, विद्याधर नगर), बारां, बूंदी, सीकर और हनुमानगढ़, ब्यावर, आबू रोड, चूरू भी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा कोटा को 19 बसें मिली हैं।

बारां को 13 बसें, बूंदीं, सीकर, हनुमानगढ़ को 11 बजें मिली हैं। अनुपगढ़ को 10 बसें मिली हैं। वहीं 8 बसें जयपुर को मिली है। इनमें से भी वैशाली नगर को 5 बसें मिली हैं। जिसमें LED स्क्रीन की सुविधा दी गई है। जो लाइव लोकेशन बस की बताती रहेगी। वहीं विद्याधर नगर को 3 बसें मिली हैं।

ये भी पढ़ें- बीजेपी-कांग्रेस बनेंगे एक-दूसरे के पड़ोसी, जयपुर का मानसरोवर बनेगा राजस्थान की पॉलिटिक्स का नया पावर सेंटर


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.