होम/rajasthan/congress-demand-kirodi-lal-meena-resignation-amid-bribe-case

या तो किरोड़ी का इस्तीफा या CM भजनलाल की बर्खास्तगी...बीज निगम रिश्वत मामले में कांग्रेस की अजब-गजब मांग

या तो किरोड़ी का इस्तीफा या CM भजनलाल की बर्खास्तगी...बीज निगम रिश्वत मामले में कांग्रेस की अजब-गजब मांग
राजस्थान
10 Jun 2026, 05:57 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई को जब से ACB ने 2 करोड़ 47 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंग हाथ पकड़ा है, तब से कांग्रेस हाथ धोकर राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के पीछे पड़ गई है। किरोड़ी लाल मीणा का तो कांग्रेस अब इस्तीफा मांगने पर अड़ गई है। राजस्थान कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर FIR की कॉपी शेयर करते हुए उन पर आरोप लगा रही है।

क्या कह रही है कांग्रेस?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर FIR की कॉपी शेयर करते हुए कांग्रेस ने कहा कि “अब क्या बचा है.. कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी? इस्तीफा दीजिए। सीकर में संदीप पर आपके नाम से लाखों की उगाही का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन आपने बचाने की कोशिश की। अब संदीप का नाम ACB की जांच में सामने आ गया है। आपके करीबी गिरफ्तार बीज निगम के पूर्व डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई की कथित बातचीत में साफ कहा जा रहा है.. "संदीप वाले लफड़े से सारा मामला उजागर हो गया।" "गंगानगर वाला पेमेंट मंत्री जी को कुछ नहीं आया।" मीडिया के सामने जिस टीम (संदीप और रजनीश) आप पीठ थपथपा रहे थे, क्या ये संदीप इस पूरे उगाही तंत्र में एक और सबसे अहम किरदार है?”

'मंत्री खुद आरोपी को बचाने क्यों उतरे'

कांग्रेस ने किरोड़ी लाल मीणा और भजनलाल सरकार से सवाल पूछा कि “सीकर में उगाही के आरोपी संदीप के पकड़े जाने और FIR दर्ज होने के बाद भी मंत्री जी उसके बचाव में क्यों उतरे? खुद मंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से कहा था.. "सीकर में हमारी टीम (संदीप व रजनीश) ने पूरी निष्ठा से कार्य किया है।" आज संदीप का नाम करोड़ों के रिश्वतकांड की जांच में सामने आ रहा है। और मंत्री जी के इशारे पर संदीप को छुड़ाने वाले जुगल किशोर स्वयं जेल पहुंच चुके हैं।“

'या तो किरोड़ी का इस्तीफा या CM की बर्खास्तगी'

कांग्रेस ने कहा कि पहले छापेमारी, फिर सेटिंग, उगाही, FIR, गिरफ्तारियां और अब कॉल रिकॉर्डिंग में सब कुछ स्पष्ट हो चुका है। किरोड़ी जी कृषि मंत्री के पद पर बने रहने का आप नैतिक अधिकार खो चुके हैं। अब सफाइयों का नहीं, जवाबदेही का समय है। अगर जरा सी भी नैतिकता बची है तो तत्काल इस्तीफा दीजिए। नहीं तो मुख्यमंत्री भजनलाल को बर्खास्त करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- मूर्खाधिराज पर बयानों की बाढ़ लाने वाले बीजेपी नेता किरोड़ी पर क्यों साधे हैं चुप्पी?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.