होम/rajasthan/congress-ex-mla-brhamdev-kumawat-death-heart-attack

पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मदेव कुमावत का निधन

पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मदेव कुमावत का निधन
राजस्थान
27 Jul 2026, 05:40 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

अजमेर संभाग और कुमावत समाज के प्रभावशाली और कांग्रेस के दिग्गज नेता ब्रह्मदेव कुमावत का हार्टअटैक से निधन हो गया है। हालत खराब होने तक बांदनवाड़ा से नसीराबाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां से उन्हें अजमेर के JLN अस्पताल रेफर कर दिया गया, यहां पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें उखड़ गई। वे 2008 में मसूदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

टीकाराम जूली ने जताया शोक

ब्रह्मदेव कुमावत के निधन पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं, साथ ही शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पहली बार कांग्रेस को हराया था

उनका जन्म अजमेर के भिनाय में बांदनवाड़ा गांव में 30 नवंबर 1959 में हुआ था। 2008 में उन्होंने पहली बार चुनाव जीता था। कांग्रेस के टिकट ना देने पर उन्होंने मसूदा से निर्दलीय ताल ठोकी थी। उन्हें उस वक्त 42,170 वोट मिले थे और कांग्रेस के प्रत्याशी को हरा गए थे। चुनाव के बाद कांग्रेस की गहलोत सरकार को अपना समर्थन दिया था। तब गहलोत ने उन्हें सरकार में संसदीय सचिव बनाया था। 2013 में चुनाव में वे बीजेपी प्रत्याशी से हार गए थे। वहीं 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने निर्देश पर उन्होंने अपना चुनावी नामांकन वापस ले लिया था।

ये भी पढ़ें- 50% टिकट युवाओं को देगी कांग्रेस, राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.