होम/rajasthan/congress-mla-indira-meena-on-vanshika-death-case

वंशिका मौत मामले में MLA इंदिरा मीणा मामले ने दी सफाई, बोलीं-मेरा आरोपी से कोई संबंध नहीं

वंशिका मौत मामले में MLA इंदिरा मीणा मामले ने दी सफाई, बोलीं-मेरा आरोपी से कोई संबंध नहीं
राजस्थान
08 Jun 2026, 05:38 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jaipur: जयपुर के प्रताप नगर में 16 साल की वंशिका की मौत मामले में जब से इंदिरा मीणा का नाम सामने आया है तब से सियासत में खलबली मची हुई है। जिस लड़के पर लड़की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है उसे कथित तौर पर बामनवास की कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा का दोहिता बताया जा रहा है। इस पर अब इंदिरा मीणा ने खुद वीडियो जारी कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

बिना जानकारी और सबूत के मुझे बदनाम करने की कोशिश

इंदिरा मीणा ने वीडियो में कहा कि सोशल मीडिया पर जो बातें कही जा रही हैं, ये सिर्फ और सिर्फ मुझे बदनाम करने की कोशिश है। इसका कोई महत्व नहीं है। उन्होंने यू-ट्यूबर्स को लताड़ लगाते हुए कहा कि जैसे ये लोग खबरें बना रहे हैं, बिना जानकारी के, बिना सबूत के, वो सरासर गलत है, इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

आपको मतलब नहीं है कि बालिका छत से गिरी, लेकिन उसके न्याय की बात तो कोई कर ही नहीं रहा। मुद्दे से भटकाते हुए इस तरह की मेरे लिए बात कही जा रही है। इंदिरा मीणा ने कहा कि जिसे कहा जा रहा है कि कोई लड़का मेरा दोहिता है, मुझे तो दोहिता का मतलब भी नहीं पता था। लेकिन फिर पता चला कि नाती, यानी मैं उसकी नानी। पर मेरी ना ही मेरे परिवार में कोई बेटी है ना ही उनका कोई बेटा है। ऐसे में इन लोगों ने जो बिना जानकारी के खबरें चलाई हैं। उनके खिलाफ मानहानि का केस वो करेंगे।

क्या है मामला?

दरअसल बीते रविवार को जयपुर के प्रताप नगर इलाके में 16 साल की बालिका वंशिका का शव एक अपार्टमेंट के बरामदे में मिला था। कहा जा रहा है लड़की 13 वीं मंजिल से गिरी है। बच्ची के परिवार ने एक लड़के पर हत्या का आरोप लगाया है। ये लड़का इंस्टाग्राम पर लड़की का दोस्त था। बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि वो अपनी बेटी को उस लड़के से बात करने पर मना करती थीं। उस लड़के से भी बात की तो वो कहता है कि उसके ऊपर बड़े-बड़े लोगों का हाथ है। मां ने कहा कि वो लड़का बामनवास विधायक का दोहिता है।

ये भी पढ़ें- खाद-बीज माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, क्या इसीलिए विपक्ष के निशाने पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.