लूडो खेलते-खेलते ऐसा क्या हुआ कि कैदी विष्णु ने कर दी जगन गुर्जर की हत्या! लोग बोले- अब तो इस खेल से लगने लगा है डर?

राजस्थान का कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या का मामला पूरे प्रदेश भर में चर्चा विषय बना हुआ है कि आखिर कैदी विष्णु जाट के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने जगन गुर्जर की हत्या कर दी और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। इस सवाल का जवाब कुछ रिपोर्ट्स में दिया गया है कि विष्णु जाट और उसके गैंग पर जगन गुर्जर ताने मारता रहता था। उन पर तंज कसता रहता था। उनके गैंग को नीचा और अपनों को ऊंचा बताता रहता था। बस यही वजह थी कि विष्णु सिंह ने उसका हमेशा के लिए मुंह ही बंद कर दिया।
लूडो खेलते-खेलते ऐसा क्या हुआ कि कर दी हत्या
इस मामले को जितनी भी जानकारी अब तक सामने आई है उसमें ये पता चल रहा है कि जगन गुर्जर और विष्णु सुबह उठकर अपने रोज के काम में लग गए थे। दोनों के बीच सुबह नाश्ते के दौरान कहा-सुनी भी हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच मामला शांत कराया गया और फिर दोनों को एक ही बैरक में बंद कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक इसके बाद सुबह 11 बजे दोनों ने बैरक की साफ-सफाई भी की। इसके बाद विष्णु ने जगन से टाइम पास करने के लिए लूडो खेलने का ऑफर दिया। जगन ने इस ऑफर को मान भी लिया। इसके बाद दोनों लोग लूडो खलने बैठ गए। ये खेल खेलते-खेलते विष्णु उठा और उसने जगन का गला अपने गमछे से घोंटना शुरू कर दिया। गमछे के बाद उसने अपने हाथों से जगन का गला घोंटा तब तक, जब तक उसके हाथ-पैर तड़पने बंद नहीं हुए।
गुस्से में कबूला- हां मैंने ही मारा है
दोपहर 3 बजे जब बैरक को खोला गया तो सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि जगन जमीन पर अचेत पड़ा है। पास जाकर उसकी जांच की तो वो मरा हुआ था। इसके बारे में जब उन्होंने विष्णु से पूछा तो उसने गुस्से में कबूल किया कि हां, मैंने ही इसे मारा है।
“जेल में भी अपना रौब झाड़ता था जगन”
जेल उपअधीक्षक भंवर सिंह ने इस केस में हत्या का मामला दर्ज किया। प्रांरभिक जांच में सामने आया कि विष्णु ने ये सब सुनियोजित किया हुआ था कि किस तरह जगन को अपने झांसे में लेकर उसे मारना है। क्योंकि विष्णु जाट से जब इसकी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जगन गुर्जर उस पर अनर्गल टिप्पणियां करता रहता था। वो उसके गैंग के बारे में तंज कसता था। उसे छोटे दर्जे का अपराधी बताता था। कहता था उसके आगे उसका गैंग कुछ भी नहीं है। जेल में भी वो अपना रौब झाड़ता था, बस इसीलिए उसने जगन की हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- डकैत जगन गुर्जर की मौत, अजमेर की हाईसिक्योरिटी जेल में मिला शव
इस लिंक को शेयर करें

