होम/rajasthan/dausa-bus-accident-delhi-mumbai-expressway-sleeper-bus-fire-7-burn-alive

स्लीपर बस आग से फिर धधका राजस्थान! दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई बस, जिंदा जले 7 यात्री, 22 घायल

स्लीपर बस आग से फिर धधका राजस्थान! दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई बस, जिंदा जले 7 यात्री, 22 घायल
राजस्थान
01 Jul 2026, 11:32 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Dausa Bus Accident: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 8 लोगों की जान ले ली। हादसा इनता भयानक था कि सातों लोग जिंदा जल गए। हरिद्वार के ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक निजी स्लीपर बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी और कुछ ही पलों में उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में 7 यात्रियों की जिंदा मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। घायलों को दौसा जिला अस्पताल और जयपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने या तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।

रात करीब ढाई बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे कोलवा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। बस में करीब 37 यात्री सवार थे और ज्यादातर यात्री उस समय गहरी नींद में थे। टक्कर के बाद बस का पिछला हिस्सा आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पूरी बस जलने लगी।

आग में जिंदा जल गए यात्री

हादसे के बाद कई यात्री बस से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन पीछे की ओर फंसे यात्रियों को निकलने का मौका नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक 7 यात्रियों की मौत आग में झुलसने से, जबकि एक दूसरे घायल ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।

बस की डिग्गी में भरे थे सिरगेट के पैकेट, इमरजेंसी गेट भी नहीं खुला

बताया जा रहा है कि जब बस खाई में गिरी और आग लगी तो उसका इमरजेंसी गेट भी नहीं खुला जबकि इमरजेंसी गेट तो बीते साल सरकार ने हर स्लीपर बस में इसीलिए बनवाना अनिवार्य किया था जिससे इस तरह की घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके।

साथ ही बताया जा रहा है कि बस की डिग्गी में सिगरेट के पैकेट भरे हुए थे। इधर एक्सप्रेस पर इस हादसे के बाद दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को रोका गया है।

हादसे की जगह पर दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा भी पहुंचे हैं। उन्होंने ही कहा कि बस में लोगों के जिंदा जलने का कारण अभी तक इमरजेंसी गेट का ना खुलना बताया जा रहा है। जिससे लोग बाहर ही निकल पाए और वो जिंदा जल गए।

राहत-बचाव अभियान में जुटी पुलिस और दमकल

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। आग पर काबू पाने के बाद बस से शव निकाले गए। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

हादसे की वजह क्या?

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बस चालक को झपकी आने या तेज रफ्तार के कारण बस ट्रेलर से टकराई। हालांकि, दुर्घटना की असली वजहों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- वसुंधरा को धमकी, पायलट के सामने सरेंडर...बेहद रोचक था डकैत जगन गुर्जर का इतिहास


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.