चिकित्सा मंत्री के बेटे धनंजय सिंह को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- जयपुर आया तो गोली मार दूंगा

Dhananjay Singh Death Threat: चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार धमकी फोन करके दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लगातार धममियां मिल रही हैं। इसको लेकर धनंजय सिंह ने शनिवार को खींवसर थाना पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खींवसर के बेटे ने कहा कि मैं 5 जून की शाम को खींवसर फोर्ट स्थित निजी कार्यालय अटल भवन में बैठा था। इस दौरान मेरे मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। जिसमें नंबर नजर नहीं आ रहे थे। इसके बाद काॅलर से पहले मुझसे नाम पूछा और उसके बाद कहा कि मैं अभी खींवसर में हूं। इसके बाद काॅलर ने मुझसे जयपुर आने के लिए पूछा तो मैंने कहा कि दो दिन बाद आरसीए की मीटिंग में शामिल होेन के लिए आउंगा।
फेसबुक पर भी मिल रही धमकी
इसके बाद काॅलर ने धमकी देते हुए कहा कि ध्यान रखना। गोली मार दूंगा। इस पर मैंने जवाब देते हुए कहा कि मेरे साथ क्विक रेस्पाॅन्स टीम का जाब्ता तैनात है और उसके पास भी हथियार है तो आरोपी ने फोन काट दिया। धनंजय सिंह ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि फोन के अलावा फेसबुक के पेज पर भी कुछ समय से लगातार धमकी मिल रही हैं।
मामला गंभीर, जल्द करेंगे अरेस्ट
मामले में खींवसर थानाधिकारी अदिति उपाध्याय ने बताया कि चिकित्सा मंत्री के बेटे धनंजय सिंह ने रिपोर्ट दी है। मामला गंभीर है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एसआई अमरचंद को सौंपी गई है। साइबर सेल के जरिए आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है जल्द ही उसे अरेस्ट कर लेंगे।
ये भी पढ़ेंः 'कर्मचारी को पैसा दो वरना होगी सीज की कार्रवाई...', जयपुर लेबर कोर्ट की होटल क्लार्क्स आमेर को चेतावनी
ये भी पढ़ेंः SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, मरीजों से लिया फीडबैक
इस लिंक को शेयर करें

