होम/rajasthan/sms-hospital-cm-bhajan-lal-sharma-inspection-in-jaipur

SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, मरीजों से लिया फीडबैक

SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, मरीजों से लिया फीडबैक
राजस्थान
06 Jun 2026, 04:50 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

CM Bhajan Lal Sharma: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब सीधे जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं। पहले ग्राम चौपालों और गांवों में अपने दौरों के जरिए ये किया तो अब वे सीधे पहुंच गए जयपुर के SMS अस्पताल। यहां पर उन्होंने OPD, IPD समेत सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मरीजों ने भी उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया है।

मरीजों से भी की बातचीत

CM भजन लाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि आज SMS अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी और सभी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर उपचार व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं एवं अस्पताल प्रबंधन के संबंध में जानकारी ली।

आज एसएमएस अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी एवं सभी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं एवं अस्पताल प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण… pic.twitter.com/TUBFvShcUo
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 6, 2026

ये भी पढ़ें- कोटा में महंत देवानंद महाराज की हत्या, हिंदू संगठनों ने पुलिस को दी चेतावनी, की ये मांग

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौता

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक सुविधाएं एवं संवेदनशील सेवाएं उपलब्ध हों। अस्पतालों में स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदेशवासियों को बेहतर, सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इससे पहले उन्होंने जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित सोमनाथ यात्रा-2026 का शुभारंभ भी किया। वहीं भीलवाड़ा में उनका गांवों का दौरा भी प्रदेश में काफी चर्चित हुआ। यहां उन्होंने लांबा गांव का दौरा किया। लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का तुरंत अधिकारियों को आदेश भी दिया।

ये भी पढ़ें- राज्यसभा नहीं तो क्या? राजेंद्र राठौड़ के लिए बीजेपी का बड़ा प्लान तैयार!

ये भी पढ़ें- परिवार में हों कम से कम 3 बच्चे, RSS प्रांत प्रचारक बाबूलाल बोले- अपनी पुरानी मर्यादाओं को करें पुनर्जीवित कंरें


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.