होम/rajasthan/gold-silver-price-today-21-july-in-india-rajasthan-jaipur

Gold Silver Rate: आज फिर उछला सोना, स्थिर रही चांदी, जानिए जयपुर में क्या है भाव?

Gold Silver Rate: आज फिर उछला सोना, स्थिर रही चांदी, जानिए जयपुर में क्या है भाव?
राजस्थान
21 Jul 2026, 10:38 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Price Today: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जान लीजिए क्योंकि आज सोने के दामों में हल्का उछाल आया है वहीं चांदी दो दिन के स्थिर भाव पर ही है। सोने-चांदी का भाव बताने वाली गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 21 जुलाई को भारत की राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,370 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 22 कैरेट का भाव 1,32,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसके अलावा चांदी का भाव दो दिन से 2,35,000 रुपए प्रति किलो बना हुआ है।

भारत के दूसरे महानगरों में भी सोने-चांदी के रेट लगभग नई दिल्ली के आस-पास ही हैं। हालांकि स्थानीय मेकिंग चार्जेज़ से अंतिम भाव बदल सकते हैं।

राजस्थान में क्या है सोने-चांदी का भाव?

राजस्थान का राजधानी जयपुर में भी सोने और चांदी का भाव नई दिल्ली के ही समान है। यहां पर 24 कैरेट सोने का भाव 760 रुपए बढ़कर 1,44,370 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 700 रुपए बढ़कर 1,32,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। चांदी 2,35,000 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

इधर जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें- जेपी नड्डा से मिले CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका, सामने आई तस्वीर


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.