होम/rajasthan/govind-singh-dotasra-on-kirodi-lal-meena-acb-raid-agriculture-ministry

थोड़ी शांति के बाद फिर शुरु हुआ किरोड़ी vs डोटासरा का दौर! कृषि विभाग के अधिकारियों पर ACB के छापे पर छिड़ा संग्राम

थोड़ी शांति के बाद फिर शुरु हुआ किरोड़ी vs डोटासरा का दौर! कृषि विभाग के अधिकारियों पर ACB के छापे पर छिड़ा संग्राम
राजस्थान
03 Jul 2026, 02:02 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

कुछ दिन पहले ACB ने राजस्थान राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई को 2.43 करोड़ की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा और गिरफ्तार किया, तब से सूबे में किरोड़ी वर्सेज डोटासरा का दौर फिर शुरू हो गया था। दोनों नेताओं के बीच वार-पलटवार हुए। लेकिन अब फिर से ACB कृषि विभाग के अधिकारियों पर रेड डाली और 2.63 लाख रुपए कैश पकड़े। इस पर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि विभाग और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर तंज कसा।

“कृषि मंत्री छापे मार रहे पीछे से अधिकारी नोट छाप रहे”

किरोड़ी लाल मीणा पर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान के कृषि विभाग में भ्रष्टाचार व्यवस्था बन चुकी है। कृषि मंत्री छापे मार रहे हैं, और पीछे से अधिकारी कार्रवाई का भय दिखाकर माल छाप रहे हैं। आज फिर अवैध उगाही पकड़ी गई, भिवाड़ी में निरीक्षण के नाम पर गए अधिकारियों के बैग से 2.63 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। ACB के अनुसार ये रकम अवैध वसूली से जुड़ी है।

“पहले जुगल किशोर और अब ये...”

डोटासरा ने कहा कि पहले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी के करीबी जुगल किशोर विश्नोई और स्वतंत्र ज्याणी 2.43 करोड़ रुपए के रिश्वतकांड में गिरफ्तार हुए। अब ACB खुद कह रही है कि कृषि विभाग की टीम कार्रवाई का डर दिखाकर औद्योगिक इकाइयों से अवैध वसूली कर रही थी। पहले 2.43 करोड़… अब 2.63 लाख ... आखिर कृषि विभाग में अवैध उगाही की जड़े कितनी गहरी हैं? क्या कृषि विभाग के कुएं में भांग घुल गई है, या ऊपर से नीचे तक यही सिस्टम बन गया है?

PCC चीफ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहा कि ACB खुद कह रहा है कि कार्रवाई का डर दिखाकर वसूली हो रही थी। सरकार इस पूरे नेटवर्क की जांच कराएं और पर्दे के पीछे खेल कर रहे भ्रष्टाचारियों का चेहरा सामने लाएं।

दो अधिकारियों के बैग से मिले नकद

बता दें कि ACB DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देश पर शाहपुरा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कृषि विभाग के अधिकारियों की लग्जरी कार को रुकवाया और तलाशी ली। इस दौरान कृषि अधिकारी महेश कुमार मीणा के बैग से 1,48,500 रुपए और कृषि अधिकारी चंदा राम गुर्जर के बैग से 1,15,000 रुपए की राशि मिली। जिसके स्रोत की जानकारी दोनों अधिकारी नहीं दे पाए ना ही कोई सबूत दिखा पाए।

ये भी पढ़ें- पहली मानसूनी बारिश से देर रात भीगा जयपुर, आज फिर 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.