होम/rajasthan/rajasthan-weather-update-monsoon-rain-alert-in-14-district-jaipur

Rajasthan Weather: पहली मानसूनी बारिश से देर रात भीगा जयपुर, आज फिर 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

Rajasthan Weather: पहली मानसूनी बारिश से देर रात भीगा जयपुर, आज फिर 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
राजस्थान
03 Jul 2026, 11:27 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Monsoon in Rajasthan: 2 जुलाई को राजस्थान में 7 दिन की देरी से मानसून आया और फिर देर रात जयपुर समेत कई जिलों को तरबतर कर गया। मानसून की पहली बारिश में जयपुर में देर रात 12 बजे जोरदार बारिश हुई। इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। रात करीब डेढ़ बजे ये बारिश बंद हुई। फिर सुबह जयपुर के कई इलाकों में हल्की फुहारों ने सड़कों को गीला कर दिया। मौसम विभाग, जयपुर केंद्र ने 3 जुलाई (आज) को फिर जयपुर समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग, केंद्र जयपुर के अपडेट के मुताबिक डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, सिरोही, अजमेर, ब्यावर, जयपुर, डीडवाना-कुचामन और जालोर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी भी चल सकती है।

बीते दिन इन जगहों पर दर्ज की गई बारिश

2 जुलाई को यानी मानसून के पहले प्रदेश भर के ज्यादातर जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभागे के जारी आंकड़ों के मुताबिक सांभर (जिला जयपुर) में 8 सेमी, निंबाहेड़ा (जिला चित्तौड़गढ़) में 7 सेमी, केकड़ी (जिला अजमेर) में 7 सेमी, फागी (जिला जयपुर) में 7 सेमी, भुहाना (जिला झुंझुनू) में 7 सेमी, कोटड़ी (जिला भीलवाड़ा) में 6 सेमी, छोटीसादड़ी (जिला प्रतापगढ़) में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा रेलमगरा (जिला राजसमंद) में 6 सेमी, सांगानेर तहसील (जिला जयपुर) में 5 सेमी, कपासन (जिला चित्तौड़गढ़) में 5 सेमी, सरवर (जिला अजमेर) में 5 सेमी, मसूदा (जिला अजमेर) में 5 सेमी, जहाजपुर (जिला भीलवाड़ा) में 5 सेमी, विजयनगर (जिला अजमेर) में 5 सेमी, बहरोड़ (जिला अलवर) में 5 सेमी, अजमेर (जिला अजमेर) में 5 सेमी, पुष्कर (जिला अजमेर) में 5 सेमी, बनेड़ा (जिला भीलवाड़ा) में 4 सेमी, भिनाय (जिला अजमेर) में 4 सेमी, शाहपुरा (जिला भीलवाड़ा) में भी 4 सेमी, हुरड़ा (जिला भीलवाड़ा) में 4 सेमी, गोगुंदा (जिला उदयपुर) में 4 सेमी, नारायणा (जिला जयपुर) में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।

इन जगहों पर कम बारिश

वहीं सबसे कम बारिश पीपलखूंट, देवली, मालपुरा, पीपलू, जमवारामगढ़, बड़ेसर, रायपुर, जयपुर तहसील, शाहाबाद, मनोहर थाना, मावली, पीसांगन, टपूकड़ा, मांडलगढ़, लक्ष्मणगढ़, चिकली, टोडारायसिंह, चाकसू, टोंक वनस्थली में हुई। इन जगहों पर 2 और 2 सेमी से कम बारिश दर्ज की गई।

तापमान में गिरावट लेकिन उमस से राहत नहीं

मानसूनी बारिश के शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट जरूर आई है लेकिन उमस जरा भी कम नहीं हुई है। बीते दिन प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 43.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम डबोक (उदयपुर) में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- टॉयलेट जेट से मुंह में डाला पानी...2 साल के बच्चों के साथ दरिंदगी मामले में केस दर्ज, बंद हुई कंपनी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.