होम/rajasthan/govind-singh-dotasra-on-kirodi-lal-meena-agriculture-department-investigation

किरोड़ी के पहले मैंने साढ़ू बनाया और अब...कृषि मंत्री के आरोपों पर क्या बोले डोटासरा

किरोड़ी के पहले मैंने साढ़ू बनाया और अब...कृषि मंत्री के आरोपों पर क्या बोले डोटासरा
राजस्थान
24 Jun 2026, 04:05 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों पर फर्जी ओबीसी प्रमाणपत्र के आरोपों पर PCC चीफ ने करारा हमला बोला है। डोटासरा ने जयपुर में कहा कि किरोड़ी लाल मीणा को ये बात पर्सनली लग गई थी कि ये डोटासरा मुझ पर और मेरे विभाग पर इतना कैसे बोल रहा है, इसको बदनाम कैसे करें।

‘खुद पर और मंत्रालय में जांच के लिए चिट्ठी क्यों नहीं लिखी’

जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में डोटासरा ने किरोड़ी के मुद्दे पर कहा कि चोर कोतवाल को डांट रहा है, अपनी चोरी छिपाने केलिए ये बात स्वीकर नहीं हो सकती। मंत्री किरोड़ी ने खुद स्वीकर किया कि मुझे इनपुट देने वाले ही मेरे पीछे से छापे डालकर चोरी कर रहे थे और 2 करोड़ 43 लाख रुपए पकड़े गए। तो स्वाभाविक है कि 1200 छापे मंत्री ने मारे, तो जुगल किशोर ने छापे की आड़ में कितना रुपया लिया। किरोड़ी खुद को कट्टर ईमानदार मानते हैं। वो खुद क्यों नहीं कह रहे हैं कि मेरे विभाग में चोरी हुई तो मेरा धर्म बनता है कि मुख्यमंत्री को इसकी SOG जांच के लिए चिट्ठी लिखूं।

‘जुगल किशोर के घर क्यों नहीं भेजी ED’

डोटासरा ने तंज कसते हुए कि मुझ पर आप तो ED ला रहे थे मेरे यहां, लाए भी और 2 करोड़ 43 लाख पकड़ने के बाद भी जुगल किशोर जैसे लोगों के घर पर क्यों नहीं ला रहे ED. मंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि मुख्यमंत्री को ये लिखना चाहिए कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस में विश्वास करती है इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए तब मैं मानता कि ये कट्टर ईमानदार आदमी है।

उल्टे मंत्री ACB में जाते हैं, DGP के पास जाते हैं, जो मंत्री का अधिकार भी नहीं। ये संदेहास्पद गतिविधि है जिसकी वजह से उन पर सवाल उठ रहा है कि इस पूरे कांड में कहीं उनका हाथ तो नहीं है। मंत्री अपने आपको क्लीनचिट दिलाने के लिए DGP के पास जा सकते हो। मेरे खिलाफ आरोप लगाते हुए आपने जैसी चिट्ठी मुख्यमंत्री को लिखी वैसे ही चिट्ठी अपने लिए और विभाग की जांच के लिए लिखिए।

‘संदीप और रोहिताश्व पर जांच क्यों नहीं’

डोटसरा ने आगे कहा कि सीकर में जो संदीप और रोहिताश्व के खिलाफ FIR हुई, जिन्होंने मंत्री के नाम से OSD बनकर पैसे मांगे, उन दोनों के साथ जब वो सीकर में थे. बीज निगम का निदेशक और रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जाने वाला आरोपी जुगल किशोर भी उनके साथ था और थाने भी उन दोनों ही कार्मिकों के साथ था, जिसे मंत्री कहते थे ये मेरे डिकॉय में है। जुगल किशोर दो दिन दोनों के साथ होटल में रुका है, SP ऑफिस गया है, ये कहा कि मैंने मंत्री से फोन करा दिया कि FIR दर्ज हो गई और उन दोनों कार्मिकों पर मामला दर्ज ना करके इनके बीज भंडार के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करा देता है। जुगल किशोर वहां से भागने लगा और ACB ने पकड़कर ये उगलवाया कि 2 करोड़ 43 लाख रुपए की रिश्वत ली। तो उन दोनों व्यक्तियों का रोल क्या है इसकी जांच की मांग क्यों नहीं की।

‘जिससे जांच कराना है करा लो’

डोटसरा ने कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगाते हुए ढाई साल से लेटर लिख रहे हैं किरोड़ी लाल मीणा, हमारी सरकार के दौरान भी खूब लेटर लिखे थे, कभी RAS को लेकर कभी ओबीसी की बात कर देते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं, जिस एजेंसी से सरकार जांच कराना चाहती है, करा ले। 2019 के जिस परिपत्र का हवाला दे रहे हैं वो परिपत्र है ही नहीं वो एक चिट्ठी है, ये गलत गई, इसका 2021 का स्प्ष्टीकरण भी सरकार ने RPSC को दिया है। 1999 से अब तक वही नियम है ओबीसी का। अगर कोई व्यक्ति ने गलत काम किया है तो सरकार 100 बार जांच करे।

डोटासर बोले कि मंत्री को 5 साल बाद ये राग अलापने की जरूरत नहीं थी। उन्हें तो ये लग रहा था कि मेरे मंत्रालय के खिलाफ ये डोटासरा इतना कैसे बोल रहा है, ये आरोप कैसे लगा रहा है, इसे कैसे बदनाम करें। डोटासरा ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ हूं, मैं साथ में मिलकर भ्रष्टाचार मिटाना चाहता हूं। आप मुख्यमंत्री को धमकी दे रहे हैं कि आप लक्ष्मणरेखा मत लांघिए। मैं नहीं चाहता कि सरकार का मंत्री किसी की नजरों में बेईमान लगे। इसलिए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को अपने ऊपर और अपने मंत्रालय पर ये जांच करा लेनी चाहिए।

‘थोड़े दिन पहले मैंने उन्हें साढ़ू बनाया’

किरोड़ी लाल मीणा पर जांच के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य हो, हमारे यहां नैतिकता का पैमाना नहीं है। जब मंत्री ये बोले कि इतने करोड़ों रुपए कहां से आए कैसे आए, कैसे फिर भरोसा किया जा सके।

कृषि घोटाला हुआ उसमें कहां पैसे गया, इस पर चर्चा करनी चाहिए मंत्री को, इधर-उधर बात करके निकलना चाहे तो हम निकलने नहीं देंगे। मैंने थोड़े दिन के लिए साढ़ू बनाया था लेकिन वो पक्का साढ़ू तब होंगे जब वो अपने विभाग पर जांच बिठाएंगे।

ये भी पढ़ें- किरोड़ी के लेटर बम पर डोटासरा का करारा जवाब, रिश्तेदारों के RAS में फर्जीवाड़े के आरोपों पर क्या बोले PCC चीफ


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.