होम/rajasthan/gurjar-community-in-dholpur-warn-to-revenge-jagan-gurjar-murder

जगन गुर्जर की हत्या का बदला लेगा गुर्जर समाज! खुलेआम दी चेतावनी

जगन गुर्जर की हत्या का बदला लेगा गुर्जर समाज! खुलेआम दी चेतावनी
राजस्थान
04 Jul 2026, 11:33 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jagan Gurjar: अजमेर की कासव विला हाईसिक्योरिटी जेल में राजस्थान के सबसे कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या का मामले पर गुर्जर समाज अपनी नाराजगी जता रहा है। अब तो समाज ने खुलेतौर पर चेतावनी दी है कि समाज में एकता बनाकर जगन गुर्जर की हत्या का बदला लिया जाएगा। जगन गुर्जर की जिस तरह से साजिश के तहत हत्या की गई है वो समाज को जरा भी गवारा नहीं है।

गुर्जर समाज न्याय दिलाने का कर रहा मांग

गुर्जर समाज से जुड़े लोगों ने इस पर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करना शुरू कर दिया है। गुर्जर समाज मिहिर भोज के सेवक बताने वाले प्रद्युमन गुर्जर ने कहा कि पूर्व दस्यू सम्राट जगन गुर्जर और उसके पीड़ित परिवार को न्याय मिला तो राजस्थान में एक बड़ा आंदोलन होगा।

वहीं एक सोशल मीडिया पेज से गुर्जर समाज के लोगों ने कहा कि सरकार हमें हल्के में ना ले। हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। जगन गुर्जर को इंसाफ दिलाने के लिए गुर्जर एकता को आंदोलन करने पर मजबूर ना करें। उन्होंने कहा कि हम न्याय लेना भी जानते हैं और लड़ना भी, गुर्जर समाज इतना कमजोर नहीं है।

पत्नी कोमेश ने भी कही बदला लेने की बात

डकैत जगन गुर्जर की हत्या पर पत्नी और पूर्व डकैत कोमेश गुर्जर पूरी तरह टूट चुकी हैं। उनके दिल में दुख-दर्द तो है लेकिन अपने पति की हत्या का बदला लेने का आक्रोश भी। बीते दिन उन्होंने मीडिया से कहा था कि जिसने भी जगन को मारा है, मुझे उसका नाम बता दो, अगर जेल के अंदर जगन को मारा गया है तो वो जेल नहीं है, सड़क है। कोमेश ने कहा कि मैं दो दिन में बदला ले लूंगी। कोमेश ने ये भी कहा कि अगर प्रशासन ने कुछ नहीं किया तो मैं अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर लूंगी।

विष्णु जाट गिरफ्तार

बीते दिन जगन गुर्जर के हत्यारोपित कैदी और गैंगस्टर विष्णु जाट को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसने यहां मीडिया को बयान भी दिया था कि हमारा झगड़ा हुआ था इसलिए उसे मारने का मन किया और मार दिया।

ये भी पढ़ें- लूडो खेलते-खेलते ऐसा क्या हुआ कि कैदी विष्णु ने कर दी जगन गुर्जर की हत्या! लोग बोले- अब तो इस खेल से लगने लगा है डर?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.