होम/rajasthan/hanuman-beniwal-convey-hit-accused-arrest

हनुमान बेनीवाल के काफिले में क्यों मचाई थी तोड़-फोड़, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने?

हनुमान बेनीवाल के काफिले में क्यों मचाई थी तोड़-फोड़, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने?
राजस्थान
13 Jul 2026, 01:23 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

RLP सुप्रीमो और नागौर सांसद के बाड़मेर दौरे के दौरान उनके काफिले में गाड़ी घुसने और फिर इस गाड़ी पर तोड़-फोड़ मचाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद अब ये सवाल तेजी से उठ रहे हैं कि आखिर उसने ऐसा किया तो किया क्यों? हनुमान बेनीवाल के काफिले में घुसी कार को सरियों, डंडों और लातों से चकनाचूर करने वाले मुख्य आरोपी को आखिरकार बाड़मेर पुलिस ने 10 दिन बाद दबोच लिया है।

पीड़ित श्रवण सिंह ने दर्ज कराई थी FIR

कोटड़ी हाथीसिंह का गांव के रहने वाले श्रवण सिंह ने 3 जुलाई को ये केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि वो इनोवा कार से बसरा गांव से देरासर बाड़मेर रोड पर दांता मोहन गौशाला के पास पहुंचे थे। तभी उन्हें सांसद हनुमान बेनीवाल का काफिला आता दिखाई दिया। जैसे ही उनका काफिला गांव के पास गौशाला के नजदीक पहुंचा तो श्रवण सिंह ने अपनी इनोवा कार को साइड में खड़ा कर दिया। लेकिन तभी सोहनलाल और इस गिरफ्तार आरोपी जेठाराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार पर हमला बोल दिया। लात मार-मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और जमकर उत्पात मचाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था।

43 साल का जेठाराम है आरोपी

इस मामले पर बाड़मेर के आला अधिकारियों ने बताया कि क्राइम को रोकने और इन वांटेड बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम ने जब वीडियो फुटेज को खंगाला और तकनीकी इनपुट जुटाए, तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। आखिरकार पुलिस ने दबिश देकर 43 साल के आरोपी जेठाराम को चौहटन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस पूरी साजिश के पीछे किन-किन लोगों का हाथ था। बाड़मेर पुलिस का साफ कहना है कि इस मामले में जो भी बड़ा खुलासा होगा, उसके बाद किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

किसके कहने पर किया था ये कांड?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इस आरोपी ने इतनी बड़ी हिमाकत क्यों की? आखिर किसके इशारे पर हनुमान बेनीवाल के काफिले के बीच में इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया? सूत्रों की मानें तो पुलिस की कड़ाई से हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। चर्चाएं तेज़ हैं कि आरोपी ने उगलना शुरू कर दिया है कि आखिर किस बड़े चेहरे ने उसे इस कांड को अंजाम देने के लिए उकसाया था और इसके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है।

ये भी पढ़ें- रविंद्र भाटी गुर्जर या हाकिम बैंसला? जगन गुर्जर मामले में किसने बनाया दबाव कि मान ली गईं मांगें


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.