होम/rajasthan/ijdie-journal-launch-digital-media-innovation-entrepreneurship

IJDIE जर्नल लॉन्च: डिजिटल मीडिया, रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा नया वैश्विक मंच, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन भी शामिल

IJDIE जर्नल लॉन्च: डिजिटल मीडिया, रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगा नया वैश्विक मंच, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन भी शामिल
राजस्थान
27 Jul 2026, 05:12 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

ग्लोबल रिसर्च, इनोवेशन और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ डिजिटल मीडिया, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (IJDIE)' का औपचारिक शुभारंभ किया गया। ये एक पीयर-रिव्यूड, मल्टी-डिसिप्लिनरी और ओपन-एक्सेस इंटरनेशनल जर्नल है, जो दुनियाभर के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और प्रोफेशनल्स को अपनी रिसर्च प्रकाशित करने का मंच उपलब्ध कराएगा।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बोले- शोधकर्ताओं के बीच सहयोग बढ़ेगा

रविवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण रिसर्च और इनोवेशन ही ज्ञान-आधारित समाज की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि IJDIE जैसे जर्नल वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और दुनिया भर के शोधकर्ताओं के बीच सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शिक्षाविद् राजवीर सिंह चालकोई भी शामिल

समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री के OSD डॉ. गोविंद पारीक और शिक्षाविद एवं इतिहासकार राजवीर सिंह चालकोई भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस पहल को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।

जर्नल की संपादकीय टीम में डॉ. अर्चना पासवान (एडिटर-इन-चीफ), डॉ. संभ्रम पट्टनायक (डिप्टी एडिटर-इन-चीफ) और अभिषेक जोशी (मीडिया हेड) शामिल हैं। ये टीम जर्नल की अकादमिक गुणवत्ता और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।

IJDIE की स्थापना इन्फिनिटी ग्लोबल एजुकेशन के शिक्षाविद और रिसर्च विशेषज्ञ डॉ. ऋतुराज ने की है। उनका उद्देश्य ऐसा अंतरराष्ट्रीय मंच तैयार करना है, जहां शोधकर्ता, शिक्षक, इनोवेटर्स और उद्यमी विभिन्न विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाली रिसर्च प्रकाशित कर सकें।

जर्नल के माध्यम से डिजिटल मीडिया, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, शिक्षा, कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट, साइंस, टेक्नोलॉजी और अन्य उभरते क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न विषयों के बीच सहयोग और नए विचारों को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास किया जाएगा। लॉन्च के साथ ही IJDIE ने बहु-विषयक शोध को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में अपनी यात्रा शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- 50% टिकट युवाओं को देगी कांग्रेस, राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.