होम/rajasthan/jaipur-bassi-doda-truck-seized-operation-clean-sweep-cst-arrests-four-accused

जयपुर के बस्सी में 23 क्विंटल डोडा से भरा ट्रक पकड़ा, ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी अरेस्ट

जयपुर के बस्सी में 23 क्विंटल डोडा से भरा ट्रक पकड़ा, ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी अरेस्ट
राजस्थान
07 Jun 2026, 04:56 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Operation Clean Sweep: जयपुर कमिश्नरेट की ओर से इन दिनों तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया जा रहा है। इसके तहत सीएसटी ने ओडिशा से 23 क्विंटल डोडा लेकर आ रहे ट्रक को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को एस्काॅर्ट कर रही इनोवा कार को भी पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया कि इस डोडा की डिलीवरी फलोदी के बड़े तस्कर अनिल बिश्नोई के घर होनी थी। कमिश्नर सचिन मित्तल ने बड़ी कार्रवाई के बाद बताया कि मामले में ट्रक के चालक शाहिद खान निवासी रांची झारखंड और कंडक्टर सायर राम जाट निवासी बिलाड़ा जिला जोधपुर को भी अरेस्ट किया है।

वहीं एस्काॅर्ट कर रही गाड़ी में बीकानेर के गंगाशहर निवासी कमल पलाना और जैसलमेर के लाठी निवासी अजय बिश्नोई सवार थे। इसके अलावा आरोपियों ने इनोवा पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। गाड़ी में मूल नंबर की प्लेट HR47D7226 की प्लेट भी रखी थी। कमिश्नर ने बताया कि तकनीकी तौर पर सूचना मिली थी कि ओडिशा से ट्रक में 25 से 30 क्विंटल डोडा भरकर जयपुर के रास्ते फलोदी ले जाया जा रहा है। इसके बाद से ही सीएसटी की टीम प्रत्येक घंटे तस्करों को लेकर सूचना जुटाती रही।

स्पेशल कमिश्नर ने आरोपियों से की पूछताछ

हालांकि इस दौरान एक बार ट्रक पुलिस की रडार से गायब भी हो गया। इसके बाद एसआई प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसे दौसा के पास एक संदिग्ध ट्रक और इनोवा की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने ट्रक और इनोवा को बस्सी के पास पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद स्पेशल कमिश्नर खुद मौके पर पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की। ट्रक में 92 कट्टों में 23 क्विंटल डोडा भरे थे। जिसकी मार्केट वेल्यू करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सीएसटी ने कार्रवाई के बाद बदमाशों को बस्सी पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आज भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मामले को लेकर स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुछ डोडा तस्करों को पकड़ा था। आरोपियों ने पूछताछ में सीएसटी के कुछ दलालों के नाम बताए थे जोकि बड़े सप्लायरों से डोडा लेकर सप्लाई करते थे।

ये भी पढ़ेंः इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के पति ने दर्ज कराई FIR, ट्रोलिंग से परेशान होकर 4 दिन पहले खाया था जहरीला पदार्थ

ये भी पढ़ेंः 'कर्मचारी को पैसा दो वरना होगी सीज की कार्रवाई...', जयपुर लेबर कोर्ट की होटल क्लार्क्स आमेर को चेतावनी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.