होम/rajasthan/anita-bishnoi-suicide-attempt-fir-husband-files-complaint-over-social-media-trolling

इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के पति ने दर्ज कराई FIR, ट्रोलिंग से परेशान होकर 4 दिन पहले खाया था जहरीला पदार्थ

इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के पति ने दर्ज कराई FIR, ट्रोलिंग से परेशान होकर 4 दिन पहले खाया था जहरीला पदार्थ
राजस्थान
07 Jun 2026, 04:04 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Anita Bishnoi Suicide Case: राजस्थान के जोधपुर में सुसाइड की कोशिश करने वाली इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के मामले में अब एफआईआर दर्ज कराई गई है। अनिता के पति दीनाराम ने जोधपुर के बनाड़ थाने में शनिवार रात को मामला दर्ज कराया। मामले की जांच लेखराज को सौंपी गई है। बता दें कि जोधपुर के शिकारगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली अनिता ने 3 जून को करीब सुबह 11ः30 बजे जहरीला पदार्थ पीकर सुसाइड की कोशिश की थी।

पति दीनाराम की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार अनिता की इंस्टाग्राम पोस्ट पर मालाराम बैगरा नाम के यूजर ने गलत कमेंट किया था। इसके बाद अनिता मानसिक रूप से आहत हुई और उसने जहरीला पदार्थ पी लिया था। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अनिता बिश्नोई हाॅस्पिटल में भर्ती है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। अनिता का एमडीएम हाॅस्पिटल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों की मानें तो अनिता की हालत में लगातार सुधार हो रहा है अगले दो दिनों में उसकी हालत में और सुधार नजर आएगा।

अनिता को लेकर क्या बोले डाॅक्टर?

वहीं इस मामले में अनिता के पति दीनाराम ने बताया कि अनिता अभी ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रही है। दीनाराम ने कहा कि उसकी पत्नी पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग से बेहद परेशान थी। कुछ लोगों ने अनिता के पहनावे पर टिप्पणी की थी जिसके कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। पति ने कहा कि जब अनिता पूरी तरह स्वस्थ होगी तो वह मीडिया को घटनाक्रम की जानकारी देगी। एमडीएम हाॅस्पिटल के अधीक्षक डाॅ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि अनिता का इलाज जारी है। फिलहाल उसे वेटिंलेटर की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ेंः चिकित्सा मंत्री के बेटे धनंजय सिंह को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- जयपुर आया तो गोली मार दूंगा

ये भी पढ़ेंः SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, मरीजों से लिया फीडबैक


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.