होम/rajasthan/jaipur-city-bus-service-jctsl-passengers-outrage

यात्रियों को रोज-रोज ट्रॉमा दे रहीं जयपुर की सरकारी सिटी बसें, यात्रियों ने खोली JCTSL के दावों की पोल

राजस्थान
09 Aug 2026, 03:10 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur City Bus: किसी शहर की लाइफलाइन होता है वहां का परिवहन, जब परिवहन सेवाएं अच्छी रहेंगी तो पूरा शहर सुकून में रहता है। लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर की हालत सार्वजनिक परिवहन के मामले में बद से बदतर होती जा रही है। इसकी पड़ताल खुद भारत रफ्तार ने ग्राऊंड जीरो पर उतरकर की। हमारे रिपोर्टर भावेश लखानिया ने यात्रियों से JCTSL बसों की सेवा का जब फीडबैक लिया तब सरकार और JCTSL के दावों की पोल खुली।

जयपुर के सबसे व्यस्त नारायण सिंह सर्किल पर स्थित बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों ने कहा कि बसों की हालत बहुत खराब है, क्योंकि बसें कम हैं, भरी हुई बसें आती हैं, तो उसमें खड़े होने की भी जगह नहीं मिलती। कई ड्राइवर्स तो बसों को स्टॉप पर रोकते भी नहीं। वहीं कई यात्री तो बस पकड़ने के लिए तो अपनी जान जोखिम में डालकर बस के पीछे-पीछे दौड़ते जाते है।

वहीं इलेक्ट्रिक बस सेवाओं पर कहा कि क्षमता से ज्यादा इन बसों में यात्री जाते हैं, ये रास्ते में कई बार खराब भी हो जाती हैं। बता दें कि जून महीने में सरकार ने पीएम ई-बस सेवा के तहत 29 बसों को जयपुर की सड़कों पर उतारा जो कि 3 रूटों पर ही संचालित हो रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए शहर को करीब 300 बसों की जरूरत है। जिन्हें दिसंबर तक लाने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें- जयपुर में बारिश के बीच ही निकाली गई तिरंगा रैली, जेपी नड्डा ने की शुरुआत


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.