होम/rajasthan/jaipur-tiranga-rally-jp-nadda-cm-bhajan-lal-sharma-madan-rathore

जयपुर में बारिश के बीच ही निकाली गई तिरंगा रैली, जेपी नड्डा ने की शुरुआत, CM भजनलाल शर्मा समेत कई नेता शामिल

जयपुर में बारिश के बीच ही निकाली गई तिरंगा रैली, जेपी नड्डा ने की शुरुआत, CM भजनलाल शर्मा समेत कई नेता शामिल
राजस्थान
09 Aug 2026, 02:47 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जयपुर में रविवार को भारी बारिश के बीच ही तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहनदास अग्रवाल, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा सहित प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारी और सैकड़ों आमजन भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम भी मौजूद रहे।

अल्बर्ट हॉल पर हुआ मुख्य कार्यक्रम

केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम अल्बर्ट हॉल पर हुआ। यहां पर पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित किया और फिर मंत्री जेपी नड्डा ने अपने विचार रखे।

जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी सरकार ने हाल ही में वंदे मातरम को भी राष्ट्रीय चिह्नों के अपमान की रोकथाम में शामिल कर बिल पारित किया है। कांग्रेस ने ये कभी नहीं किया। इसके बाद जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा का शुभांरभ किया। जिसमें सभी नेता शामिल हुए। ये यात्रा बड़ी चौपड़ पर जाकर समाप्त हुई।

सीएम आवास पर मुलाकात

इससे पहले जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री आवास में भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी, प्रदेश प्रभारी राधामोहनदास अग्रवाल भी मौजूद रहे थे।

जेपी नड्डा ने रविवार सुबह अमर जवान ज्योति पर मां भारती की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद 10 नवीन रक्त संग्रहण एवं परिवहन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें- आखिर खत्म हुआ 3 दिन से चल रहा ‘टंकी एपिसोड’, राज्यमंत्री केके बिश्नोई ने समझाइश कर नीचे उतारे संविदाकर्मी


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.