यूजीसी रोलबैक रैली में शामिल युवक की मौत, करणी सेना का दावा- पुलिस के बलप्रयोग में हुआ था घायल

जयपुर में यूजीसी रोलबैक के लिए निकली रैली में शामिल एक युवक देवराज सिंह की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रैली में उसकी तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सेना का दावा- पुलिस की ज्यादती से हुए थे घायल
सोशल मीडिया पर कऱणी सेना की रैली में शामिल लोगों ने देवराज सिंह का वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि जयपुर आंदोलन प्रदर्शन में देवराज सिंह निवासी पलाड़ा (डीडवाना-कुचामन जिला), कालवाड़ बायपास पर पुलिस की भिड़ंत में वाटर कैनन की बौछार से गिर गए थे, उनकी हालत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट के मुताबिक देवराज यूजीसी के नए नियमों के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना की रैली में शामिल होने आए थे।
पुलिस बोली-रैली में हालत खराब, बल प्रयोग से घायल का दावा गलत
हालांकि देवराज सिंह की मौत पर डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने पुष्टि कर दी है और कहा कि उसकी मौत किसी वाटर कैनन की मार से नहीं बल्कि रैली में हालत बिगड़ने से हुई है। वाटर कैनन से हालत बिगड़ने का दावा गलत है।
वहीं बीजेपी नेता विजय सिंह पलाड़ा ने बताया कि देवराज का मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। लेकिन श्रीराजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मौत पुलिस की ज्यादती में घायल होने से हुई है। सेना ने तो ये भी दावा किया है कि पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा उन पर भी लाठीचार्ज किया था और वाटर कैनन चलाई थी। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। कई के सिर फटे हैं। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं।
ये भी पढ़ें- 200 बीघा से ज्यादा की जमीन पर कब्जा और बिजली चोरी, बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा का एक और बड़ा कांड!
इस लिंक को शेयर करें

