‘राजस्थान को यूपी बनाना चाहते हैं, एक मस्जिद गिरेगी तो 10 बनेंगी’...नूरानी मस्जिद ढहाने के विरोध में भड़के कांग्रेस विधायक रफीक खान

Jaipur Noorani Masjid: जयपुर के जगतपुरा में आज नंदपुरी अंडरपास के पास रेलवे लाइन के समानांतर सड़क के चौड़करण की प्रक्रिया के तहत सोमवार को JDA का बुलडोजर नूरानी मस्जिद पर चल गया और मस्जिद ढहा दी गई। मस्जिद के अलावा 2 मंदिरों और एक सत्संग भवन को भी JDA हटा रहा है। इसे लेकर पूरे शहर के 40 से ज्यादा इलाकों में इंटरनेट बंद किया हुआ है। इलाके में 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसी बीच कांग्रेस विधायक रफीक खान के एक बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। जो उन्होंने बीते दिन समाज के लोगों के साथ बैठक कर कही थी। इसमें वो कह रहे हैं कि एख मस्जिद गिरेगी तो 10 खड़ी होंगी।
रफीक खान बोले- 1981 में ही जमीन का हुआ था सौदा
रफीक खान के साथ इस बैठक में किशनपोल विधायक अमीन कागजी भी हैं। रफीक खान ने कहा कि पहले दिन मेरे पास मस्जिद कमेटी से फोन आया था। कि मस्जिद को नोटिस दिया गया है। वहां एक मजार है जो आजादी से पुरानी है। मजार में नमाज भी होती है। आजादी के वक्त से ही वहां पर नमाज और इबादत होती आई है। आज भी इस मजार पर खिदमत लोग करते हैं। अपनी जमापूंजी से ही ये मस्जिद बनी है। इस प्लॉट का सौदा 1981 में ही हो गया था। 2000 के बाद में JDA के बाद ये मास्टरप्लान लागू किया। जिसमें इस रोड को 80 फीट कर दी। ये कैसे कर दिया उन्होंने कैसे कर दिया। मैंने तो ये कह दिया कि आप 40 फीट की जगह 20 फीट का ही कर दो जिसमें मस्जिद बनेगी रहेगी तो नमाज होती रहेगी।
एक मस्जिद गिरेगी तो 10 बनेंगी
रफीन खान ने कहा कि हम जयपुर का माहौल खराब नहीं होने देंगे। ये बात आप लिखकर ले लो। गंगा-जमुनी तहजीब से ही काम होगा। हम अपनी बात प्रशासन के सामने रखेंगे, कोर्ट-कचहरी के सामने रखेंगे। ये कौम डरने वाली नहीं है, इतनी पुलिस रखकर ये हमें डराना चाहते हैं। कोई नहीं डरेगा आपसे।
रफीक खान अगर वो ये सोचते हैं कि ये डर दिखाकर आप मस्जिद भी गिरा लोगे तो बता दूं कि ये ऐसी कौम है जो ये मानती है कि एक मस्जिद गिरेगी तो 10 मस्जिद बनेंगी। हम किसी भी सूरत में हौंसला भी जिंदा रहेंगे और कानून में दायरे में रहकर सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे। रफीक खान ने कहा कि राजस्थान को ये यूपी बनाना चाहते हैं। लेकिन राजस्थान के लोग समझदार हैं ये यूपी नहीं बनने देंगे।
ये भी पढ़ें- जयपुर में जेडीए का बड़ा एक्शन! नंदपुरी बाईपास पर 134 निर्माण ध्वस्त, 5 धार्मिक स्थल भी गिराए
क्या है पूरा मामला
दरअसल जगतपुरा क्षेत्र में नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर सड़क 30 फीट की है। यहां पर आए दिन जाम जैसे हालात बनते हैं। सड़क संकरी होने के चलते कभी-कभी तो दो गाड़ी एख साथ निकल भी नहीं पातीं। जयपुर विकास प्राधिकरण यानी JDA ने इस सड़क को चौड़ा करने का मास्टरप्लान साल 2000 में ही दिया था। इस योजना में कई जयपुर में विकास के लिए बनाए गए मास्टर प्लान में सड़क को 80 फीट चौड़ा करने की योजना भी शामिल है। इस योजना के दायरे में 5 धार्मिक प्रतिष्ठान हैं। इनमें एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार शामिल है। 22 मई को इन प्रतिष्ठानों को हटाने का नोटिस JDA ने जारी कर दिया था। मस्जिद की बात आते ही नूरानी मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज ने बैठक की और JDA की इस कार्रवाई का विरोध जताया था। उनका कहना है कि JDA की ये कार्रवाई तर्कसंगत नहीं है ये गलत है। मस्जिद 1981 से यहां पर है और जमीन खरीद कर इसे बनाई गई है।
इधर JDA का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक ये सड़क 80 फीट चौड़ी है। इसलिए चौड़करण के लिए जो भी इमारत रास्ते में आएगी उसे हटाया जाएगा। इससे मालवीय नगर, पत्रिका गेट और शहर की तरफ से आने वाला यातायात रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क से सीधा निकल जाएगा। इसके अलावा जगतपुरा रेलवे स्टेशन और जयपुर एयरपोर्ट के लिए भी लोगों के लिए ये सुविधा देगा। इससे करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें- क्या पायलट को रोकने के लिए गहलोत याद दिला रहे मानेसर कांड और 25 सितंबर की घटना, गजेंद्र शेखावत के आरोपों में कितना सच?
इस लिंक को शेयर करें

