होम/rajasthan/jaisalmer-hospitality-ranking-9th-most-welcoming-city-in-whole-world

Jaisalmer: जैसलमेर में फिर दुनिया में मचाई धाक, मेहमाननवाजी में टॉप 10 में शामिल

Jaisalmer: जैसलमेर में फिर दुनिया में मचाई धाक, मेहमाननवाजी में टॉप 10 में शामिल
राजस्थान
24 Jun 2026, 01:53 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jaisalmer Hospitality Ranking: राजस्थान का जैसलमेर एक बार फिर अपनी मेहमाननवाज़ी और पर्यटन पहचान की वजह से वैश्विक मंच पर चर्चा में है। इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी रैंकिंग में जैसलमेर को दुनिया के सबसे वेलकमिंग यानी बेहतर मेहमाननवाजी करने शहरों में 9वां नंबर मिला है। इस उपलब्धि को राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति ‘पधारो म्हारे देस’ की बड़ी जीत माना जा रहा है।

दुनियाभर के लोगों के रिव्यू से मिला ये तमगा

ये मान्यता वैश्विक ट्रैवल प्लेटफॉर्म Booking.com की Traveller Review Awards 2024 सूची में सामने आई है, जिसमें दुनियाभर के यात्रियों के अनुभव, रिव्यू और वेलकम से जुड़े फीडबैक के आधार पर शहरों की रैंकिंग की गई। इस लिस्ट में जैसलमेर ने भारत ही नहीं, दुनिया के प्रमुख पर्यटन शहरों के बीच अपनी जगह बनाई है।

क्या रही इस उपलब्धि की वजह?

जैसलमेर की पहचान लंबे समय से रेगिस्तानी पर्यटन, किले, हवेलियों, लोकसंस्कृति और डेजर्ट सफारी के लिए रही है, लेकिन इस रैंकिंग ने साफ कर दिया है कि अब ये राजस्थान का ये खूबसूरत शहर सिर्फ टूरिस्ट प्लेस के लिए नहीं, बल्कि टूरिस्ट के साथ व्यवहार, वेलकम करने का तरीका और संस्कृति के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जा रहा है। यही वजह है कि ‘गोल्डन सिटी’ की छवि अब एक मजबूत हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रही है।

रैंकिंग से सीधे पूरे पर्यटन उद्योग को मिलेगाी रफ्तार

पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि इस तरह की वैश्विक रैंकिंग से जैसलमेर में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। इससे होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे, ट्रैवल गाइड, लोक कलाकारों और स्थानीय कारोबार को भी सीधा फायदा मिलेगा। खास बात ये है कि राजस्थान की पारंपरिक स्वागत भावना, लोकसंगीत, लोक फूड और कल्चरल एक्सपीरिएंस जैसलमेर को दूसरे पर्यटन शहरों से अलग पहचान देते हैं।

जैसलमेर के लिए ये उपलब्धि सिर्फ एक रैंकिंग नहीं, बल्कि राजस्थान की उस सांस्कृतिक विरासत की पुष्टि है, जो सदियों से मेहमान को भगवान मानने की परंपरा पर टिकी है। ऐसे में ये सम्मान राज्य के पर्यटन ब्रांड ‘पधारो म्हारे देस’ को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- किरोड़ी के लेटर बम पर डोटासरा का करारा जवाब, रिश्तेदारों के RAS में फर्जीवाड़े के आरोपों पर क्या बोले PCC चीफ


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.