कोटा में वोट के बदले ‘गिफ्ट’ बांटने का VIDEO? घर-घर पहुंचे लोग, चुनाव के बीच वायरल फुटेज

कोटा। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बीच कोटा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कुछ लोग घर-घर जाते और एक लाल रंग के डिब्बे के साथ सामान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये सामान नगर निगम चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए बांटा जा रहा है।
क्या है वीडियो में?
करीब 12 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में लाल रंग का पैक नजर आता है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति के पास एक बड़ा पैकिंग बैग दिखाई देता है। दोनों अलग-अलग घरों के दरवाजों तक जाते नजर आ रहे हैं।
गिफ्ट बाँट रहे हो या रिश्वत? —
कोटा के वार्ड 54 का बताया जा रहा यह वीडियो। pic.twitter.com/eS4LrGmGb3
— Journalist Namita Sharma (@NamitaSharmaSV) September 11, 2026
हालांकि, वीडियो में ना तो किसी राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह दिखाई देता है और ना ही किसी पार्षद प्रत्याशी का नाम या प्रचार जैसा सामान साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसलिए इस दावे की भारत रफ्तार पुष्टि नहीं करता।
सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश बता रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे ‘गिफ्ट के नाम पर वोट खरीदने’ से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं।
वीडियो कहां का है?
वीडियो के फ्रेम में किसी दुकान, सड़क, मकान या बोर्ड का ऐसा साफ नाम नहीं दिख रहा, जिससे मोहल्ले की पहचान पक्के तौर पर की जा सके। ऐसे में ये किस वार्ड या मोहल्ले का है, ये पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि कोटा नगर निगम में 100 वार्डों के लिए चुनाव हो रहा है। यहां 8,24,491 मतदाता अपने पार्षद चुन रहे हैं। कोटा में मेयर का पद इस बार OBC महिला के लिए आरक्षित है।
ये भी पढ़ें- वोट डालने पहुंचे गहलोत के पोलिंग पार्टी ने छू लिए पैर, बीजेपी ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
इस लिंक को शेयर करें

