होम/rajasthan/married-couple-allegedly-jumps-before-moving-train-in-sawai-madhopur-love-affair-angle-probed

सवाईमाधोपुर में चलती ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, दोनों शादीशुदा थे, प्रेम प्रसंग का मामला

सवाईमाधोपुर में चलती ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, दोनों शादीशुदा थे, प्रेम प्रसंग का मामला
राजस्थान
15 Jun 2026, 11:20 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Sawai Madhopur Train Suicide Case: सवाईमाधोपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के सुरेली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक युवक और युवती चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों टोंक जिले के बनेठा क्षेत्र सुरज्या भेंरू गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद सूचना पर बनेठा थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार पहली नजर में मामला प्रेस-प्रसंग का लग रहा है। पुलिस ने युवक-युवती के परिजनों को सूचना भिजवा दी है।

स्थानीय लोगों की मानें तो चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में स्थित सुरेली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह युवक-युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का शव चैथ का बरवाड़ा स्थित सामुदायिक केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है।

एक ही गांव के रहने वाले थे

मृतकों की पहचान टोंक के बनेठा क्षेत्र के सुरज्या भेंरू गांव के तौर पर हुई है। दोनों शादीशुदा थे। युवक का नाम विमल गुर्जर उम्र 24 पुत्र रामनिवास गुर्जर और युवती का नाम मनचिता गुर्जर पुत्र स्वरूपनारायण गुर्जर उम्र 22 के रूप में हुई है। दोनों युवक-युवती पड़ोसी बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि दोनों ने सुसाइड क्यों किया था?

ये भी पढ़ेंः सस्पेंड इलेक्ट्रीशियन ने बयां किया दर्द, बोले- 'चालू ब्रेकर में गैस भरने से मना किया तो सस्पेंड कर दिया', बीजेपी मुख्यालय में बिजली गुल होने का मामला

ये भी पढ़ेंः ACB ने बेंगुलरु पुलिस की महिला SI और 2 काॅन्स्टेबल को रिश्वत लेते दबोचा, दहेज मामले की जांच करने आए थे जयपुर


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.