होम/rajasthan/neet-paper-leak-student-suicide-in-alwar-tikaram-jully-statement

NEET पेपर लीक के बाद राजस्थान में एक और अभ्यर्थी ने दी जान, टीकाराम जूली ने जताया शोक

NEET पेपर लीक के बाद राजस्थान में एक और अभ्यर्थी ने दी जान, टीकाराम जूली ने जताया शोक
राजस्थान
15 Jul 2026, 01:31 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

NEET Paper Student Suicide: नीट पेपर लीक पर भले ही सरकार ने एक्शन ले लिया है, CBI जांच भी शुरू हो गई है दोबारा परीक्षा भी आयोजित भी की गई। लेकिन अभ्यर्थियों की आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अलवर में 19 साल की स्टूडेंट कामाक्षी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना पर अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने शोक व्यक्त किया है।

मां स्कूल से लौटी तो फंदे से लटकी मिली बेटी

ये घटना इंदिरा कॉलोनी की है। यहां के निवासी जगदीश प्रसाद की 19 साल की बेटी कामाक्षी ने नीट की परीक्षा दी थी। लेकिन परीक्षा उसके मनमुताबिक नहीं हुई। जिसे लेकर वो परेशान रहने लग गई थी। कामाक्षी की मां, जो स्कूल शिक्षिका हैं, उन्होंने कहा कि वो रोज की तरह स्कूल गई थीं। दोपहर बाद जब वापस लौटीं तो बेटी को उन्होंने अपने कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया।

टीकाराम जूली ने जताया शोक

टीकाराम जूली ने कहा कि बहरोड़ की होनहार बेटी, NEET की छात्रा कामाक्षी के सुसाइड का समाचार अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। शोकाकुल परिवार के प्रति मरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। जूली ने कहा कि परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।

ये भी पढ़ें- जगन गुर्जर का भांजा है इक्का क्लब हत्याकांड का हिस्ट्रीशीटर आरोपी अनुज गुर्जर!


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.